{"_id":"5b143b534f1c1ba86e8b62e3","slug":"21528052563-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन्हैडा गांव का स्थापना दिवस मनाया, यज्ञ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन्हैडा गांव का स्थापना दिवस मनाया, यज्ञ किया
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा के 630 वें स्थापना दिवस पर ग्रामीणों ने ग्राम के संस्थापक बाबा यशपाल सिंह पंवार की प्रतिमा की गांव में स्थापना कर यज्ञ किया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने आहुतियां दी और बाबा यशपाल सिंह पंवार के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाद में भंडारे का आयोजन किया।
क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा में रविवार को गांव के 630 वें स्थापना दिवस पर ग्रामीणों ने मंत्रोच्चार के बीच गांव के संस्थापक बाबा यशपाल सिंह पंवार की गांव में प्रतिमा की स्थापना की। इस कार्यक्रम में सुबह नौ बजे पूजा अर्चना के बीच यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर आहुतियां दी और बाबा यशपाल सिंह पंवार के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया । इसमें महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों ने मृत्यु के बाद नेत्र दान करने का संकल्प पत्र भरा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा, यादराम सिंह, सतपाल पंवार, चंद्रपाल पंवार, रामपाल पंवार, मनोज पंवार, विद्या देवी, ग्राम प्रधान जयदेव सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।