फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिना मानक चल रही एंबुलेंस पर कसे शिकंजा, चिकित्सकों को मिले सुरक्षा

बिना मानक चल रही एंबुलेंस पर कसे शिकंजा, चिकित्सकों को मिले सुरक्षा

Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बिना मानक चल रही एंबुलेंस पर कसे शिकंजा, चिकित्सकों को मिले सुरक्षा
बिना मानक चल रहीं एंबुलेंस पर कसें शिकंजा
विज्ञापन

मेरठ। जिले में बिना मानकों को पूरा किए काफी तादाद में एंबुलेंस चल रही हैं, वे रजिस्टर्ड भी नहीं हैं। वहीं बड़ी संख्या में अपंजीकृत चिकित्सक हैं। इन पर शिकंजा कसा जाए। साथ ही चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, क्योंकि कई बार बिना गलती के ही लोग अस्पतालों और नर्सिंग होम में तोड़फोड़ कर देते हैं। सोमवार को आईएमए पदाधिकारी एसएसपी राजेश कुमार पांडे के बुलावे पर पुलिस लाइन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मिले और अपनी बात रखी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अध्यक्ष डॉ. मेधावी तोमर ने बताया कि बेहतर चिकित्सा व्यवस्था देने के लिए पुलिस किस तरह चिकित्सकों का सहयोग कर सकती है, इस उद्देश्य से एसएसपी ने उन्हें आमंत्रित किया था। दरअसल, अब चिकित्सकों को पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने चिकित्सकों से उनकी परेशानियां पूछीं और उनसे सुझाव भी मांगे। एसएसपी ने उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि एसएसपी ने साफ किया है कि धारा 304 ए के तहत कार्रवाई से पहले सीएमओ द्वारा टीम गठित कर उसकी जांच कराई जाती है। इसके अलावा कुछ एंबुलेंस संचालक बिना मानकों को उन्हें चला रहे हैं, इस पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी ने आईएमए पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने प्रतिष्ठानों और अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं और 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दें। इस दौरान जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एडीएम सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक, आईएमए की तरफ से आईएमए सचिव डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. अंबेश पंवार, डॉ. वीपी कटारिया, डॉ. रीटा जैन, डॉ. चारू गर्ग, डॉ. रवि भाटिया, डॉ. एसएन शर्मा, डॉ. नौसरान, डॉ. मानक, डॉ. विनोद जैन, डॉ. नवनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed