{"_id":"5adba6e24f1c1b62098b5eab","slug":"21524344546-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा हरीतिमा अभियान कार्यक्रम में ज्यादा पौधे लगाने व पानी बचाने का हुआ आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा हरीतिमा अभियान कार्यक्रम में ज्यादा पौधे लगाने व पानी बचाने का हुआ आह्वान
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरी भरी धरा के लिए बच्चों ने लिया संकल्प
मेरठ। धरा, हरितिमा की सुरक्षा के लिए नौनिहालों ने संकल्प लिया। शनिवार को शहर के विभिन्न पब्लिक स्कूलों में धूमधाम से पृथ्वी दिवस मनाया गया। स्कूलों में विविध आयोजन हुए। केएल इंटरनेशनल स्कूल में केजी विंग से दसवीं के बच्चों ने माई ग्रीन स्टैप्स गतिविधि में भाग लिया। प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने पर्यावरण का महत्व बताया। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अर्थ डे मनाया। प्रिंसिपल ने सभी को शुभकामनाएं दी। निर्मला सिंह, ज्योति त्रिखा निर्णायक रहीं। मेरठ पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया। प्रिंसिपल बेला चड्डा ने पौधरोपण का महत्व बताया। मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग की प्राइमरी शाखा में के प्रिंसिपल संजीव अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित किया। गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में पृथ्वी दिवस मनाया। प्रिंसिपल अनुपमा सक्सेना ने सभी को पृथ्वी का महत्व बताया। वाइस प्रिंसिपल वाग्मीता व स्टाफ ने सहयोग दिया। मेरठ पब्लिक स्कूल द फर्स्ट स्टेप श्रृद्धापुरी में लघु नाटिका का मंचन किया। प्रिंसिपल सोनू साहनी ने बच्चों को पर्यावरण की जानकारी दी। बीआइटी ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. ज्योति सिरोही ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शिक्षा निदेशक संदीप रायजादा, मुख्य शिक्षा विद एन.पी. सिंह व स्टाफ ने सहयोग दिया। कमला देवी इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। चेयरमैन अमित गिरी, सचिव डॉ. अनीता गिरी गोस्वामी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एमआईईटी पब्लिक स्कूल में अर्थ डे मनाया। कूल मैनेजर बरखा अग्रवाल, डायरेक्टर पायस डब्ल्यू फर्डिनैंड्स ने प्रदूषण पर रोकथाम के बारे में बताया। प्रिंसिपल माधवी सिंह, हेड मिस्ट्रेस सदफ खान, स्वाति मल्होत्रा ने सहयोग दिया। मॉय पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर की प्रिंसिपल ज्योतिका मिश्रा ने संबोधित किया। स्कूल के फाउंडर हाजी याकूब कुरैशी, चेयरमैन इमरान याकूब कुरैशी ने प्रोत्साहित किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सविता चड्डा ने बच्चों को पृथ्वी के लिए पौधों का महत्व बताया। मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में दीपक, हर्ष दुबे, हर्ष वर्मा, सुदर्शनी रतौडी, परिधि शर्मा, आंचल, प्रिया अग्रवाल, शशीबाला ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधक राहुल केसरवानी ने सभी को पौधों का महत्व बताया। प्रिंसिपल करुणा गुप्ता ने जल का महत्व बताया। सारिका सिंघल, काजल, पूजा गौड़, पूजा शर्मा, अर्चना गुप्ता, अलका शर्मा, आकांक्षा, मानसी ने सहयोग दिया। साकेत स्थित स्कूल में जागरूक नागरिक एसोसिएशन के तत्वाधान में पौधरोपण का आयोजन किया गया। स्कूल के कोआर्डिनेटर दिनेश पाल, संस्था के केएल बत्रा, कैप्टन सीपीएस यादव प्राचार्य ने भाग लिया। संस्था के महासचिव गिरीश शुक्ला, सीपीएस यादव, सामाजिक कार्यकर्ता असीम कायस्था, संस्था के उपाध्यक्ष आरके अरोरा ने कहा कि पृथ्वी दिवस के अवसर पर सभी लोगों को पौधे लगाने व बचाने की शपथ लेनी चाहिए।
प्रतिदिन बचाएं एक लीटर पानी: सुरेश बाबू
- सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विश्व प्रकृति निधि के डायरेक्टर सुरेश बाबू ने रखे विचार
अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर। गंगा हरीतिमा अभियान के अंतर्गत विश्व प्रकृति निधि के सहयोग से शनिवार को सलारपुर स्थित सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में पृथ्वी दिवस व गंगा सप्तमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पृथ्वी दिवस व गंगा सप्तमी अवसर पर विभिन्न स्कूलों में आयोजित की गईं पेंटिंग, स्लोगन, कविता प्रतियोगिता में अनेक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सामाजिक वानिकी विभाग की प्रभागीय निदेशक अदिति शर्मा ने मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल को पौधा भेंट कर स्वागत किया। वहीं स्कूल के डायरेक्टर विशाल जैन ने हरीतिमा अभियान से अवगत कराया। सामाजिक वानिकी विभाग की प्रभागीय निदेशक अदिति शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार द्वारा नमामी गंगे अभियान चलाया गया है वहीं राज्य सरकार द्वारा हरीतिमा अभियान चलाया गया है। सांसद ने 1100 पौधों के योगदान का आश्वासन दिया। विश्व प्रकृति निधि के डायरेक्टर सुरेश बाबू ने ओजोन परत के बारे में बताते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन एक लीटर पानी बचाना चाहिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल ने गंगा नदी के तटों पर रसायनिक खाद प्रयोग नहीं करने का आग्रह किया। कहा कि गंगा में मगरमच्छ, कछुए व डॉल्फिन की उपस्थिति स्वच्छता एवं निर्मलता का परिचायक है। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या निधि मलिक व जनहित फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बातें:
शहर के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया पृथ्वी दिवस