फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिया निर्माण को रोकी सड़क, हंगामा

पुलिया निर्माण को रोकी सड़क, हंगामा

Tue, 13 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिया निर्माण को रोकी सड़क, हंगामा
पुलिया निर्माण के लिए खोदी सड़क, हंगामा
विज्ञापन

- देहली गेट चौराहा पर बनायी जा रही है पुलिया, व्यापारियों ने निगम अधिकारियों पर लगाए आरोप
- पिछले चार माह से अधूरी पड़ी पुलिया को फिर से बनाने की तैयारी, व्यापारियों ने काम रुकवाया
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
देहली गेट चौराहे पर पिछले चार माह से पुलिया का रुका पड़ा काम सोमवार को शुरू होते ही विवाद हो गया। व्यापारियों ने निगम अधिकारियों पर एक व्यापारी को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाकर काम रुकवा दिया। इस कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। ओडियन नाला मार्ग से गुजरने वाले वाहन भी प्रतिबंधित रहे। इससे आसपास इलाकों की गलियों में जाम लग गया।
नगर निगम ने चार माह पहले देहली गेट चौराहा पर पुलिया निर्माण शुरू कराया था। स्थानीय व्यापारियों ने निगम अधिकारियों पर एक व्यापारी को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाकर पुलिया का निर्माण बीच में ही रुकवा दिया था। अब पीडब्लूडी ने जैसे ही मेट्रो प्लाजा से भुमियापुल तक सड़क निर्माण शुरू किया तो नगर निगम ने पुलिया निर्माण के लिए सड़क की खुदाई शुरू कर दी। इसके विरोध में स्थानीय व्यापारी उतर आए। उन्होंने काम रुकवा दिया। व्यापारी रविन्द्र कुमार, कुलदीप, रमेश शर्मा आदि का कहना है कि नगर निगम प्रशासन गलत जगह पुलिया निर्माण करना चाहता है। इससे भविष्य में आसपास का इलाका जलभराव से जूझेगा।
विज्ञापन


पाइप लाइन भी होगी स्थानांतरित
पुलिया निर्माण के लिए खोदी गई सड़क में पानी की पाइप लाइन दबी है। पुलिया बनाने से पहले पाइप लाइन को स्थानांतरित करना होगा। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने सीएनडीएस, निगम निगम विभाग, जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पाइप लाइन स्थानांतरित करने और पुलिया निर्माण के संबंध में वार्ता की। माना जा रहा है कि पुलिया निर्माण के बाद ही शारदा रोड और आसपास के इलाके को जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन जाम से जूझता रहा शहर
देहली गेट चौराहे पर पुलिया निर्माण के लिए खोदी गई सड़क के कारण भुमियापुल की तरफ आने जाने वाला यातायात प्रभावित हो गया। हालांकि पुलिस ने मेट्रो प्लाजा और हापुड़ अड्डा चौराहे पर भारी वाहनों को रोक दिया। लेकिन बीच के रास्तों से ओडियन नाला मार्ग पर पहुंचने वाले वाहनों को गली मोहल्लों से गुजरना पड़ा। इसके कारण ब्रह्मपुरी सहित कई इलाकों में दिन भर जाम लगा रहा।

विवाद खत्म करने के लिए की बैठक
पुलिया निर्माण के विवाद को खत्म करने के लिए स्थानीय व्यापारियों ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजेपयी की अध्यक्षता में उनके आवास पर बैठक की। भाजपा नेता राकेश गौड़, पवन गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता की मौजूदगी में पुलिया का निर्माण पुराने स्थान पर ही किए जाने पर सहमति बनी। डा. वाजपेयी ने निर्णय से सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed