{"_id":"5a9708eb4f1c1b28428b7fd2","slug":"21519847659-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कस्बे में केंद्र और प्रदेशों की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला संयोजक ओमवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश में योगी सरकार लोकतंत्र का दमन कर रही है। मुख्यमंत्री के आवास पर बिना सूचना के पुलिस छावनी बना देती है। इससे कार्यकर्ताओं में रोष है। आप विधायकों को झूठे आरोप में फंसाकर गिरफ्तार कराया जा रहा है। लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर योगी सरकार ने लाठी चलवाई है। इसमें राजू सैनी, पूर्व सभासद राकेश कुमार, वीरेंद्र आर्य, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार धामा, पवन शुक्ला, महेंद्र सिंह आदि रहे।