{"_id":"5a8351804f1c1bd04b8b5564","slug":"21518555520-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज के कर्मचारी बोले, हमारे साथ हो रहा अन्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज के कर्मचारी बोले, हमारे साथ हो रहा अन्याय
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेरठ कॉलेज कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को कॉलेज में हुई। कर्मचारियों ने कहा कि प्राचार्या ने उनकी तो चेकिंग के दौरान बिना कारण पूछे जाने पर अनुपस्थिति लगा दी। लेकिन जो शिक्षक नहीं आ रहे हैं, उनकी अनुपस्थिति नहीं लगाई जा रही है। दोहरा व्यवहार कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। बैठक में कई प्रस्ताव भी पास किए गए। जिसमें मेडीक्लेम में दिए जा रहे 25 हजार रुपये यथावत दिए जाने की बात कही। बैठक में महामंत्री सेंसरपाल, एके श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार राजू, रामानंद सागर, दुर्वाशा देवी आदि ने प्रस्ताव रखे।
मेरठ कालेज में वाद-विवाद, काव्यपाठ
मेरठ। मेरठ कालेज के विधि विभाग के मूटकोर्ट हाल में मंगलवार को अंतर संकाय वाद-विवाद और काव्यपाठ का आयोजन हुआ।
‘सोशल नेटवर्किंग हमें और अधिक असामाजिक बना रही है’ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रत्येक संकाय के सर्वश्रेष्ठ चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। वाद विवाद में अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंडिया की क्रिकेट टीम का जिक्र करते कहा गया कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में फोन पर पूरी तरह प्रतिबंध रखा गया। क्योंकि मुख्य कारण युवा साइबर बुलिंग से पीड़ित नजर आ रहा है। प्रतियोगिता में आशिमा सिंह प्रथम, प्रज्ञा शर्मा द्वितीय, ऐश्वर्या, इला अग्रवाल तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में आशिमा सिंह, विनय सिंह द्वितीय, अभिषेक चौधरी, अनुव्रत भटनागर को तृतीय स्थान मिला। जबकि सांत्वना पुरस्कार ऐश्वर्या सिंह, वंश रघुवंशी को दिया गया। स्वरचित काव्यपाठ में विभिन्न प्रतियोगिताओं में मौलिक कविताएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान डॉ. सुनील कवल, डॉ. दीपा त्यागी, डॉ. रजनी श्रीवास्तव मौजूद रहे।