फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रसंघ अध्यक्ष की डिग्री पर उठे सवाल, जमकर हंगामा

छात्रसंघ अध्यक्ष की डिग्री पर उठे सवाल, जमकर हंगामा

Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष की डिग्री पर उठे सवाल, जमकर हंगामा
छात्र संघ अध्यक्ष की मार्कशीट उठे सवाल, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। एनएएस कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष की 12वीं की मार्कशीट पर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों ने मंगलवार को प्राचार्य का घेराव करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग कर दी। प्राचार्य ने एक समिति बनाते हुए पूरे मामले में शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी है। छात्रों ने सोमवार तक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण मलिक के नेतृत्व में सोमवार को छात्रों ने एनएएस कॉलेज में प्राचार्य का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। छात्रों का कहना था कि छात्रसंघ अध्यक्ष सागर बैंसला के शैक्षिक दस्तावेज अमान्य हैं। उन्होंने कहा कि सागर बैंसला ने 2017 में उत्तर प्रदेश बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की है। इसके साथ ही उसने सीबीएसई बोर्ड से भी 12वीं की परीक्षा पास की है। जबकि नियमानुसार एक ही वर्ष में अलग-अलग बोर्ड से परीक्षा नहीं दी जा सकती। छात्रों ने प्राचार्य को सागर बैंसला की यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट सौंपी। घंटों चले हंगामे के बाद प्राचार्य ने कहा कि वे इस मामले में डीआईओएस से रिपोर्ट मांग रहे हैं। प्राचार्य ने तीन प्रोफेसर की समिति बनाकर पूरे प्रकरण से शिक्षा विभाग को अवगत करा दिया है। समिति के सदस्य सागर बैंसला को बुलाकर लगाए आरोपों पर जवाब मागेंगे।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण मलिक ने साफ कहा कि अगर उसे बचाने का प्रयास किया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। छात्रों का कहना था कि दाखिले हो गए और कागजों की जांच क्यों नहीं की। प्राचार्य से मिलने वालों में छात्रनेता विक्रांत देशवाल, ऋषभ गौतम, चीकू पंडित, सचिन कर्णवाल, गौरव राणा, विक्रांत भटीपुरा, नितिन, शुभम चौधरी, हर्ष चहल, आदित्य, प्रशांत, शोभित, विशाल कसाना और गब्बर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप सही पाए गए तो होगी कार्रवाई
छात्रसंघ अध्यक्ष सागर बैंसला की 12वीं की मार्कशीट को लेकर शिकायत की गई है। तीन सदस्यीय समिति को जांच सौंप दी गई है। डीआईओएस से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई होगी। - डॉ. वीपी राकेश, प्राचार्य एनएएस कॉलेज


मैंने यूपी बोर्ड की परीक्षा नहीं दी
पूरे प्रकरण में छात्रसंघ अध्यक्ष सागर बैंसला का कहना है कि उन्होंने दो परीक्षा नहीं दी। उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। कॉलेज ने फार्म चेक किया था। ऐसा कुछ होता तो पहले ही एडमिशन कैंसिल हो जाता। तरुण मलिक कॉलेज से रेस्टिकेट हैं। वह इस मामले में बेवजह राजनीति कर रहे हैं।

एक साथ दो परीक्षा देना अनुचित
सीबीएसई देहरादून रीजन के रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह का कहना है कि अगर कोई छात्र एक साथ यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा देता है तो वह अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed