{"_id":"5a679e5b4f1c1b74268b60db","slug":"21516740187-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष प्लान
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष प्लान
मेरठ। गणतंत्र दिवस पर शहर में पुलिस का विशेष पहरा रहेगा। आईजी रामकुमार की तरफ से रेंज के सभी कप्तानों को विशेष प्लान पर ड्यूटी लगाकर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया विभाग की तरफ आतंकी इनपुट को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। रात में जिले के सभी बॉडर प्वाइंटों पर चेकिंग के लिए कहा गया है।
खुफिया विभाग से मिले इनपुट और सोमवार तड़के कैंट क्षेत्र में आर्मी के जवान को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस लाइन में होने वाली परेड और अन्य कार्यक्रमों के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। मॉल, सिनेमाघर, प्राइवेट और रोडवेज बस अड्डे, रेलवे स्टेशन के अलावा बैरियर लगाकर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि रात्रि के दो बजे तक सभी थाना प्रभारी और सीओ चेकिंग करेंगे। यूपी 100 की गाड़ियों के अलावा पेट्रोलिंग गाड़ियां भी प्वाइंट बनाकर चेकिंग करेंगी। रात के दो बजे के बाद थाना पुलिस जीप और अन्य वाहनों से गश्त कर चेकिंग करेगी। आईजी ने निर्देश दिए कि 24 घंटे में किसी भी जगह पुलिस की ड्यूटी को चेक किया जा सकता है। यदि चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी या सीओ की लापरवाही मिली तो सीधे सस्पेंड की कार्रवाई की जाएगी। 25 जनवरी को रिलीज होने वाली पद्मावत फिल्म के लिए भी मॉल व सिनेमाघरों की कड़ी चौकसी के निर्देश दिए गये हैं। 26 जनवरी को जिन स्कूल व कालेजों में कार्यक्रम होेने वहां की जिम्मेदारी थाना पुलिस की होगी।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की चेतावनी
25 जनवरी को रिलीज होने वाली पद्मावत फिल्म को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने चेतावनी दी है। महासभा मेरठ के जिलाध्यक्ष ठा. कुलदीप तोमर ने कहा कि पदमावत फिल्म के लिए राजपूत समाज समझौता नहीं करेगा। यदि फिल्म रिलीज हुई तो इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। किसी भी कीमत पर फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। इस पूरे मामले में एलआईयू भी जांच में जुट गई है। एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि सुरक्षा कड़ी रहेगी। शासन के जो भी निर्देश होंगे पुलिस कार्रवाई करेगी। यदि कानून को हाथ में लेने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।