{"_id":"5a53de694f1c1b10788b7463","slug":"21515445865-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर बोले, दिल्ली रोड पर पांच घंटे की छूट तो दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर बोले, दिल्ली रोड पर पांच घंटे की छूट तो दो
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ट्रांसपोर्टर का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसएसपी से मिला। उन्होंने दिल्ली रोड पर भारी वाहनों के लिए पांच घंटे की परमिशन मांगी। एसएसपी ने कहा कि लोगों को जाम से काफी राहत मिली है। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक से बात की जाएगी।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे ट्रांसपोर्टरों ने एसएसपी से कहा कि दिल्ली रोड पर भारी वाहन के प्रतिबंध से हमारा कारोबार ठप हो गया है। दिन मेें पांच घंटे का समय मिल जाए तो ट्रांसपोर्टरों को थोड़ी राहत मिल जाएगी। एसएसपी मंजिल सैनी ने ट्रांसपोर्टरों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को मीटिंग भी है।
एसपी ट्रैफिक से भी हुआ सामना
एसएसपी से मिलकर बाहर आते ट्रांसपोर्टरों का सामना एसएसपी ऑफिस में ही एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई से हो गया। ट्रांसपोर्टरों ने नाराजगी जताते हुए दिल्ली रोड पर थोड़ी नरमी बरतने की अपील की। नवीन गुप्ता ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की सहूलियत को देखते हुए पुलिस को प्लान बनाना चाहिए। जिस पर एसपी ट्रैफिक जल्द प्लान बनाने की बात कहकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
- एसएसपी से मिला ट्रांसपोर्टरों का प्रतिनिधिमंडल