फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ कॉलेज में पुलिस का छापा

मेरठ कॉलेज में पुलिस का छापा

Sun, 17 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में पुलिस का छापा
मेरठ।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के चलते खूनखराबा होने का अंदेशा है। इसको देखते हुए एसपी सिटी ने शनिवार सुबह फोर्स के साथ मेरठ कॉलेज में संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनभर बाहरी युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर लालकुर्ती थाने भिजवाया। कॉलेज में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी व आरएएफ तैनात कर दी गई है।
मेरठ कॉलेज में नामांकन होते ही छात्रों के गुटों में सरगर्मी तेज हो गई है। कॉलेज में प्रचार के साथ सोशल साइट पर भी छात्र एक दूसरे पर कमेंटबाजी कर रहे हैं। चुनाव में बाहरी युवकों की गुंडागर्दी भी सामने आने लगी है। बाहरी युवक प्रत्याशियों के साथ खुलकर सामने आ गए हैं। जिसके बाद से चुनाव में खूनखराबा होने का अंदेशा ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में शनिवार को एसपी सिटी मानसिंह चौहान लालकुर्ती, सदर बाजार, सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ मेरठ कॉलेज पहुंचे। इस दौरान कॉलेज के हॉस्टल भी खंगाले गए। मौके से एक दर्जन बाहरी युवकों को पकड़कर थाने भेजा। उनके पास कॉलेज का आई कार्ड नहीं था। शाम को युवकों के परिजनों को थाने बुलाया और उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। एसओ लालकुर्ती वीरेंद्र कुमार यादव ने बाहरी युवकों की कॉलेज में एंट्री नहीं होगी। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स लगा दी है।
विज्ञापन


लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
एसएसपी ने एसपी सिटी व एएसपी कैंट को निर्देश दिए कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस अलर्ट रहे, किसी भी पार्टी के नेताओं का कॉलेज में हस्तक्षेप न होने दें। जरूरत पड़ने पर पुलिस लाइन से फोर्स मंगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएन कॉलेज में भी चेकिंग
डीएन कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान देहलीगेट पुलिस ने चेकिंग की। एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने बताया कि छात्रों की गुटबाजी के चलते पुलिस अलर्ट हो गई है। शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए रोजाना चेकिंग होगी। किसी भी छात्र या प्रत्याशी ने कोई अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया तो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

खास बात
एसपी सिटी ने कई थानों के फोर्स के साथ कॉलेज में की चेकिंग,
मौके पर एक दर्जन बाहरी युवकों को पकड़ा, चप्पे-चप्पे पर तैनात की फोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed