{"_id":"5a0dfa814f1c1b60678bbb2c","slug":"21510865537-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीपुरम की नई कॉलोनी में छह दुकानों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीपुरम की नई कॉलोनी में छह दुकानों में लगी भीषण आग
Updated Fri, 17 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम की नई कॉलोनी में आधा दर्जन दुकानों में लगी भीषण आग
मोदीपुरम। नई कॉलोनी स्थित एक सेनेटरी की दुकान में बृहस्पतिवार रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की आधा दर्जन दुकानों को भी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मोदीपुरम नई कॉलोनी स्थित भारत सेनेटरी स्टोर के मालिक गजेंद्र चौहान बृहस्पतिवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब नौ बजे दुकान में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची तो दुकान का शटर बंद होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। बाद में शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग दुकान के पीछे बने गोदाम और आसपास की अन्य दुकानों में भी फैल चुकी थी। इस दौरान बिजलीघर से क्षेत्र की बिजली भी बंद करा दी गई। आग से गजेंद्र के अलावा राजन चौहान की हार्डवेयर की दुकान, व्यापारी अनिल व एक कबाड़ी समेत आधा दर्जन दुकानों में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया। इलाके में मचा हड़कंप
नई कॉलोनी की दुकानों में लगी आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग दिया।