फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समागम के बहाने साधे एक तीर से दो निशाने

समागम के बहाने साधे एक तीर से दो निशाने

Tue, 07 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
समागम के बहाने साधे एक तीर से दो निशाने
मेरठ। किसानों की जिस जमीन पर आवास विकास परिषद कब्जा लेने में हांफ गया था। उस पर विभाग ने एक तीर से दो निशाने साध दिए। आवास विकास ने 25 फरवरी को आरएसएस के कार्यकर्ता समागम होने की अनुमति दी थी। कार्यक्रम में दो लाख से ज्यादा स्वयंसेवकों के आने की उम्मीद है। समागम के लिए कई एकड़ जमीन की जरूरत थी। इस बहाने आवास विकास को फोर्स मिली और विभाग ने करीब 160 एकड़ जमीन खाली करा ली।
विज्ञापन

जागृति विहार विस्तार योजना आवास एवं विकास अधिकारियों के लिए मुसीबत नजर आ रही थी। उसका मुख्य कारण किसानों की प्रतिकर बढ़ाने की मांग थी। इससे पहले विभाग घोसीपुर के किसानों को 666 प्रति वर्ग मीटर प्रतिकर बढ़ाकर दे चुका है। जिसके बाद काजीपुर और सराय काजी गांव के किसानों ने भी प्रतिकर बढ़ाने की मांग शुरू कर दी थी। जिसको लेकर आवास विकास अधिकारी और किसानों में दो महीने पहले विवाद भी हुआ था। मामला मारपीट तक पहुंचा तो अधिकारियों ने किसानों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर भी कराई थी।
विज्ञापन

आवास विकास के हाथों एक सबसे अहम कड़ी हाथ लगी कि 25 फरवरी में आरएसएस का बड़ा समागम आयोजित होना है। जिसको लेकर विभाग ने अनुमति भी दे दी। अब मामला किसानों से जमीन पर कब्जे को लेकर आया। विभाग को पुलिस प्रशासन का साथ मिल गया। फोर्स जागृति विहार पहुंच गई। जिसके बाद आवास विकास ने जिस जगह पर समागम होना था, वो तो खाली कराई। साथ ही घोसीपुर के किसानों की जमीन भी कब्जे में ले ली। हालांकि किसानों को जमीन का प्रतिकर मिल चुका था। उस पर कानूनी रूप से किसानोें का अधिकार नहीं था। लेकिन जगह खाली पड़ी थी। तो किसानों ने लागत लगाकर खेती करनी शुरू कर दी। क्योंकि आवास विकास इस योजना में अभी तक फेल ही हुआ है। कारण है एक हजार फ्लैट का खाली पड़ा होना। जब फ्लैट योजना ही पास नहीं हो सकी तो आगे की योजना कब शुरू होगी। जिसका कोई अंदाजा विभाग के पास भी नहीं है। लेकिन फिलहाल विभाग ने समागम के बहाने करीब 160 एकड़ जमीन पर कब्जा तो कर लिया है। जमीन पर कब्जे को लेकर संयुक्त आवास आयुक्त महेंद्र प्रसाद लगातार मौके पर मौजूद रहे। फोर्स मिली है तो किसानों की पूरी जमीन पर कब्जा होना चाहिए। विभाग को अंदेशा था कि किसान एक बार उग्र हो गये तो मामला बढ़ सकता है। जबकि विभाग जमीन को लेकर वर्षों से मशक्कत कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने जिम्मेदारी निभायी
संयुक्त विकास आयुक्त महेंद्र प्रसाद का कहना है कि आवास विकास द्वारा किसानों से जमीन अधिग्रहण की गई थी, तो उस पर विभाग का ही अधिकार है। किसानों ने कई साल तक जमीन पर फसल बोई है। लेकिन जमीन पर कानूनी तौर पर विभाग का अधिकार था। आवास विकास अधिकारियों और किसानों के बीच विवाद न बढ़ जाए, जिसके लिए मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
खास बात
- किसानों से जमीन पर कब्जा लेने में हांफ गया था आवास विकास
- आरएसएस के समागम को लेकर परिषद को मिली भारी फोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed