फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अमर उजाला विशेष

अमर उजाला विशेष

Wed, 13 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला विशेष
- एक महीना लेट चलने की तिथि देने पर मोहिउद्दीनपुर मिल के किसानों ने की गन्ना डायवर्ट करने की मांग
विज्ञापन


मेरठ। गन्ना मूल्य भुगतान में अव्वल रहने वाली मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल को छोड़कर मंडल की बाकी सभी शुगर मिले एक नवंबर तक पेराई शुरू कर देंगी। पेराई तिथि से चार दिन पहले गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया जाएगा।
गन्ना पेराई सत्र 2017-18 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सोमवार को मंडल की सुरक्षण बैठक में भी किसान प्रतिनिधियों व गन्ना समिति के चेयरमैनों ने गन्ना का रेट 350 रुपये प्रति कुंतल करने और 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान कराने की पुरजोर मांग उठाई थी। सुरक्षण बैठक में में मंडल की सभी शुगर मिलों ने पेराई शुरू करने की तिथि उपलब्ध करा दी है। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड की मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल को छोड़कर बाकी सभी मिलों ने दो अक्तूबर से लेकर एक नवंबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन


14 दिन में भुगतान करने वाली मिल को देंगे गन्ना
मोहिउद्दीनपुर मिल के एक महीना लेट चलने के चलते क्षेत्र के गन्ना किसानों ने तब तक के लिए किसी दूसरी शुगर मिल को उनका गन्ना आवंटित करने की मांग की है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कलंजरी और रालोद नेता डॉ. राजकुमार सांगवान का कहना है कि किसान उसी शुगर मिल को अपना गन्ना देंगे जो उनका गन्ना मिल गेट और नियत सेंटरों से खरीदेगी और उसका भुगतान 14 दिन के अंदर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दी है मिलों ने पेराई व इंडेंट जारी करने की तिथि
मिल इंडेंट की तिथि मिल चलने की तिथि
सकौती 22 अक्तूबर 25 अक्तूबर
दौराला 23 अक्तूबर 25 अक्तूबर
मवाना 20 अक्तूबर 23 अक्तूबर
किनौनी 28 अक्तूबर 01 नवंबर
नंगलामल 17 अक्तूबर 23 अक्तूबर
मोहिउद्दीनपुर 26 नवंबर 29 नवंबर

वर्जन
मंडल की चीनी मिलों ने पेराई की तिथि घोषित कर दी है। मोदीनगर सबसे पहले 2 अक्तूबर से चलेगी। एक नवंबर तक बाकी चीनी मिले भी पेराई शुरू कर देगी। क्षमता वृद्धि के चलते मोहिउद्दीनपुर मिल ने 29 नवंबर से चलने की तिथि दी है। तब तक किसानों के गन्ना डायवर्ट करने का इंतजाम किया जाएगा।
हरपाल सिंह, उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed