फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   थैलेसीमिया से बचना है तो शादी से पहले कराएं जांच

थैलेसीमिया से बचना है तो शादी से पहले कराएं जांच

Wed, 13 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
थैलेसीमिया से बचना है तो शादी से पहले कराएं जांच
थैलेसीमिया से बचना है तो शादी से पहले कराएं खून की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। नोएडा सेक्टर-128 स्थित मल्टी सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा संस्थान जेपी हॉस्पिटल द्वारा रक्त संबंधी बीमारियों से लोगों को सचेत करने के लिए मेरठ के होटल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जेपी हॉस्पिटल के हिमेटो ऑन्कोलॉजी एवं बोन मेरो ट्रांसप्लांट विभाग के चिकित्सक डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि रक्त संबंधित दो तरह की बीमारियां होती हैं। पहला कैंसर और दूसरा नॉन कैंसर। नान कैंसर बीमारियों में थैलेसीमिया और ए प्लास्टिक एनिमिया प्रमुख बीमारियां होती हैं। थैलेसीमिया पर दो तरीकेसे नियंत्रण किया जा सकता है। पहला तरीका यह है कि शादी से पहले युवक एवं युवतियां अपने रक्त की जांच कराएं। यदि जांच में युवक और युवती दोनों थैलेसीमिया कैरियर पाए जाते हैं तो बच्चे को गंभीर रूप से थैलेसीमिया हो सकता है। दूसरा उपाय यह है कि यदि बच्चा थैलेसीमिया ग्रस्त जन्म लेता है तो बोन मेरो ट्रांसप्लांट द्वारा बीमारी ठीक की जा सकती है। इसके लिए दो से आठ साल की उम्र सबसे उचित मानी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ए प्लास्टिक एनिमिया में शरीर का रक्त सूख जाता है। बुखार, रक्तस्राव और कमजोरी जैसे लक्षण वाली इस बीमारी में भी मरीज को रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है। इस बीमारी का इलाज भी बोन मेरो ट्रांसप्लांट है। बीमारी का पता लगते ही जल्द से जल्द उपचार करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है थैलेसीमिया
डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि थैलेसीमिया एक जन्मजात बीमारी है। भारत में हजारों लोग थैलेसीमिया से पीड़ित हैं। हर वर्ष करीब 10 हजार नए थैलेसीमिया के शिशु पैदा होते हैं। इस रोग में शरीर में रक्त नहीं बनता और जीवनभर बाहरी रक्त के भरोसे जीना पड़ता है। रोगी को हर तीन-चार सप्ताह में रक्त चढ़ाना पड़ता है।

खास बात
जेपी अस्पताल ने कराया स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, रक्त संबंधी विकार के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed