फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीनियर सिटिजन के लिए गांधी बाग की सैर सुविधाओं से होगी लैस

सीनियर सिटिजन के लिए गांधी बाग की सैर सुविधाओं से होगी लैस

Mon, 17 Jul 2017 09:42 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
सीनियर सिटिजन के लिए गांधी बाग की सैर सुविधाओं से होगी लैस
सीनियर सिटीजन कॉर्नर रखेगा बुजुर्गों का ध्यान
विज्ञापन

मेरठ। गांधी बाग में बुजुर्गों की खिदमत के लिए सीनियर सिटीजन कॉर्नर तैयार हो रहा है। सुबह और शाम की सैर में सीनियर सिटीजन के लिए सुविधा बढ़ाने का प्लान तैयार किया गया है। किताब पढ़ने से लेकर संगीत सुनने और फिजियोथिरेपी तक का इंतजाम रहेगा। इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन मॉस्क भी रहेंगे। इसके अलावा योगा केंद्र भी गांधी बाग में तैयार किया जा रहा है।
गांधी बाग में सुबह और शाम को बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं सैर करते हैं। गांधी बाग में सीनियर सिटीजन कॉर्नर एक अनूठा प्रयोग है। यह सफल रहा तो गांधी बाग की उपयोगिता और मांग बढ़ जाएगी। कॉर्नर में एक जगह नियत कर दी जाएगी। बुजुर्गों के टहलने के लिए सहायक रास्ता बनाया जाएगा। थक जाएं तो आराम करने के लिए रेस्टिंग हट बनाई जा रही है। सांस फूूलने पर ऑक्सीजन इंटेक मास्क उपलब्ध रहेगा। इसकी कीमत देनी होगी। फिजियोथिरेपी सुविधा रहेगी। किताब पढ़ने और संगीत सुनने का भी अवसर मिलेगा। पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग अटेंडेंट तैनात किए जाएंगे। केयर टेकर रहेंगे। खेल खेलने की भी व्यवस्था रहेगी। अलग से टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा योगा केंद्र बनाया जा रहा है। इस पर योग की ट्रेनिंग दी जाएगी। एक्सपर्ट योग करना सिखाएंगे। इन दोनों सुविधाओं का उद्घाटन कैंट बोर्ड कांवड़ यात्रा के बाद करेगा।
विज्ञापन


खुला रहेगा गांधी बाग
कांवड़ यात्रा के दौरान गांधी बाग खुला रहेगा। कैंट बोर्ड के प्रेस प्रवक्ता एमए जफर के मुताबिक यात्रा के दौरान गांधी बाग में आम दिनों की तरह आवाजाही रहेगी। सीनियर सिटीजन कॉर्नर और योगा सेंटर बनाने का काम चलने की वजह से कुछ जगह पर एंट्री बंद रहेगी। उसके लिए बेरिकेडिंग कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
गांधी बांग में कैंट बोर्ड कर रहा तैयार, किताब पढ़ने, आराम करने, संगीत की होगी सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed