फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   21 people were honoured with Subhash Ratna in the decoration ceremony.

Meerut News: अलंकरण समारोह में 21 लोगों को सुभाष रत्न से सम्मानित किया

Mon, 19 Jan 2026 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
21 people were honoured with Subhash Ratna in the decoration ceremony.
शास्त्री नगर स्थित एक स्कूल में सुभाष सेना, गोस्वामी महासभा सहित अन्य संगठनों के द्वारा आयोजित
- शास्त्रीनगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित एक स्कूल में सुभाष सेना, गोस्वामी महासभा और एलाइड हेल्थ केयर एसोसिएशन की ओर से साप्ताहिक कार्यक्रम हुआ। इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में अलंकरण समारोह भी हुआ।
मुख्य अतिथि सीसीएसयू के प्रोफेसर डॉ. एसएस गौरव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान ध्वजारोहण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. एसएस गौरव को सुभाष शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया। वहीं, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 21 विशिष्ट व्यक्तियों को सुभाष रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ कवि ईश्वर चंद्र गंभीर, ललित तारा, महेंद्र सिंह कुश मेरठी, गायक मनीष अरोड़ा एवं राजीव शर्मा राजा, शैलेंद्र सिंह शैल, मंजुलता शर्मा, सीमा शर्मा सहित अंजली गोस्वामी एवं मानस कुमार प्रमुख रहे। कार्यक्रम के दौरान सेंट गिरि, आरडी इंटर कॉलेज, डेफोडिल एवं भारती पब्लिक स्कूल के 48 छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। बहुचर्चित ऑपरेशन सिंदूर विषय पर डीपीएस पब्लिक स्कूल और आरडी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने करुणामयी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों का स्वागत संयोजक अभिषेक गिरि, रामकिशोर गिरि, चंद्रिका, वंशिका, चेतना, सीमा शर्मा, आंचल गोस्वामी सहित अन्य ने किया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता भी हुई। सपना, सुरभि, ऐश्वर्य, जया सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों को 25 जनवरी को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed