{"_id":"6a71ef6183b521527d00a3a1","slug":"21-day-grand-worship-begins-at-900-year-old-shiva-temple-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108166-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 900 वर्ष पुराने शिव मंदिर में 21 दिवसीय महापूजा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 900 वर्ष पुराने शिव मंदिर में 21 दिवसीय महापूजा शुरू
विज्ञापन
फफूंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मौजूद करीब 900 वर्ष पुराना शिवलिंग (संवाद)
- 24 अगस्त को होगा सिद्ध रुद्राक्ष का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित गांव फफूंडा का प्राचीन शिव मंदिर इन दिनों श्रावण मास की विशेष धार्मिक साधना का केंद्र बना हुआ है। करीब 900 वर्ष से भी अधिक प्राचीन माने जाने वाले इस मंदिर में 29 जुलाई से 21 दिवसीय महापूजा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन रुद्राभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार, जप और अनुष्ठान के माध्यम से रुद्राक्षों को सिद्ध किया जा रहा है। 24 अगस्त को समापन पर सिद्ध रुद्राक्षों का वितरण श्रद्धालुओं को किया जाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में महापूजा के साथ अखंड ज्योत भी निरंतर प्रज्वलित है। सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्रावण मास के कारण मंदिर में प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्राचीन मंदिर का क्षेत्र में विशेष धार्मिक महत्व है। पुरातत्व विभाग भी मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग तथा भगवान विष्णु की प्रतिमा को 900 वर्ष से अधिक प्राचीन मान चुका है। इसी कारण यह मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्रों में शामिल है और यहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
महापूजा के दौरान वैदिक विधिविधान से रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। विद्वान आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्षों का सिद्धिकरण किया जा रहा है, जिन्हें 24 अगस्त को श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि विधिवत सिद्ध किए गए रुद्राक्ष धारण करने से आध्यात्मिक लाभ और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस मौके पर हरीश भडाना, सुधीर अग्रवाल, अमित अग्रवाल, ललित भडाना, राजीव अधाना, विजेंद्र प्रजापत, रवि दत्त प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।