फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भोला की झाल पर कार में मृत मिले दो लोग

भोला की झाल पर कार में मृत मिले दो लोग

Fri, 10 May 2019 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
भोला की झाल पर कार में मृत मिले दो लोग
भोला की झाल पर कार में मृत मिले दो लोग
विज्ञापन

- कार के शीशे और दरवाजे बंद थे, दम घुटने से मौत होने का अंदेशा
मेरठ/जानीखुर्द। भोला की झाल पर बृहस्पतिवार देर रात एक कार में दो लोगों की लाश मिलने पर हड़कंप मच गया। कार की अगली खिड़की के लॉक खुले थे जबकि शीशे बंद थे। एसपी देहात और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। अंदेशा कि दोनों युवकों की मौत कार में दम घुटने से हुई। एक्सपर्ट की मानें तो कार में कार्बन मोनोआक्साइड गैस के चलते मौत हो सकती है।
जानी थानाक्षेत्र के भोला की झाल स्थित बिजली घर के सामने नहर किनारे पर रात करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने एक कार को संदिग्ध अवस्था में खड़ी देखा। ग्रामीणों ने देखा कि कार में दो व्यक्ति अगली सीटों पर लेटे थे। कोई हरकत न होने पर ग्रामीणों ने पास ही भोला की झाल पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार की अगली दोनों खिड़कियों के लॉक खुले मिले। पुलिस ने खिड़की खोलकर दोनों व्यक्तियों की हालत देखी तो दोनों मृत मिले। एक व्यक्ति शर्ट नहीं पहने था, जबकि दूसरा व्यक्ति पेंट व शर्ट पहने था। ड्राइविंग सीट और बगल वाली सीट पर दोनों थे। दोनों के पैर डैस बोर्ड पर थे और हाथ सीने पर रखे थे। कार की तलाशी में एक युवक की जेब से आईडी और मोबाइल फोन मिला। आईडी ब्रजपाल पुत्र राम सिंह निवासी अब्दुल्लापुर मेरठ के नाम से थी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को मिले मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम सत्यपाल सिंह बताया। पुलिस ने उससे ब्रजपाल (45) के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसका छोटा भाई है, जो उद्योगपुरम परतापुर में एसडीओ कुलदीप तोमर की इंडिगो कार चलाता था। इसके बाद पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी सत्यपाल सिंह को दी। घटना की सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय, फोरेंसिक टीम और ब्रजपाल का भाई सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंच गया। जिसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ब्रजपाल घर से बताकर गया था कि उद्योगपुरम के एसडीओ शहर से बाहर गए हैं। वह कार की बैटरी ठीक कराकर घर जल्दी लौट आएगा। देर रात उद्योगपुरम बिजलीघर के कर्मचारियों ने दूसरे व्यक्ति की पहचान नरेंद्र त्यागी (55) पुत्र बाबूराम निवासी फाजलपुर कंकरखेड़ा के रूप में की। वह बिजलीघर पर गार्ड था। इंस्पेक्टर जानी बृजेश शर्मा के अनुसार पुलिस को दोनों लोग कार में मृत मिले हैं। अंदेशा है कि वह नशे में होने के कारण कार में ही सो गए। एसी से निकली गैस के चलते कार में उनका दम घुट गया और मौत हो गई। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर चोट नहीं, कोहराम मचा
एसपी देहात का कहना है कि दोनों लोगों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। अंदेशा है कि दोनों की मौत कार में दम घुटने से हुई होगी। जांच में कार का एसी चला हुआ था, जिसमें से कार्बन मोनोआक्साइड गैस निकली। अंदेशा जताया गया कि दोनों लोग होश में नहीं थे और गैस के चलते कार मेें उनका दम घुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed