{"_id":"5cb79315bdec2214216ce3d4","slug":"201555534613-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति मामले में छात्रनेता डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति मामले में छात्रनेता डीएम से मिले
विज्ञापन
डीएम से की छात्रवृत्ति घोटाले की जांच की मांग
मेरठ। छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर बुधवार को छात्रनेता जिलाधिकारी से मिले। छात्र नेताओं ने प्राइवेट कॉलेज में छात्रवृत्ति घोटालों की जांच कराने की मांग की है।
डीएन कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सम्राट मलिक के नेतृत्व में छात्र डीएम कार्यालय पर पहुंचे। छात्रों ने बताया कि पिछले कई महीनों से छात्र छात्रवृत्ति घोटाले की शिकायत कर रहे थे। जिसको लेकर समाज कल्याण अधिकारी ने कुछ कॉलेजों का निरीक्षण भी किया। जिसमें ना ही तो अध्यापक मिले और ना ही छात्र। जिलाधिकारी से कहा ऐसे प्राइवेट कॉलेजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई हो। इनकी वजह से गरीब परिवार के बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं आ रही है। छात्रवृत्ति घोटाले की गहनता से जांच कर कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। प्रदर्शन में डीएन कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष मलिक, छात्रसंघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनीष कुमार, छात्रसंघ महामंत्री शोएब अली सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।