{"_id":"5ca7c4e2bdec2213ee5d51b1","slug":"201554498786-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न मिलने से क्षुब्ध दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न मिलने से क्षुब्ध दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। मवाना व हस्तिनापुर डिवीजन के विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी दो माह का मानदेय नहीं मिलने के कारण दूसरे दिन शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनका मानदेय नहीं दिया गया तो वे कार्य नहीं करेंगे।
बड़ा महादेव मंदिर परिसर में ऊर्जा निगम के डिवीजन अध्यक्ष नजर अली के नेतृत्व में कर्मचारी इकट्ठा हुए। नजर अली ने बताया कि निगम ने फरवरी एवं मार्च का मानदेय नहीं दिया है। जिस कारण संविदा कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है और बच्चों का दाखिला एवं कोर्स लाने के लिए कर्मचारियों के पास पैसे नहीं हैं। विभाग उनकी नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि मवाना व हस्तिनापुर डिवीजन अंर्तगत लगभग 150 संविदा कर्मचारी आते हैं। दूसरे दिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनका मानदेय नहीं मिलता वे हड़ताल पर रहेंगे। उधर, अधिशासी अभियंता एसके निर्भय का कहना है कि जल्द ही कर्मचारियों का भुगतान कराया जाएगा।