फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैटेट के लिए पहली बार कृषि विवि को बनाया परीक्षा केंद्र

कैटेट के लिए पहली बार कृषि विवि को बनाया परीक्षा केंद्र

Sun, 31 Mar 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
कैटेट के लिए पहली बार कृषि विवि को बनाया परीक्षा केंद्र
अयोध्या से आयी टीम ने किया सभी केंद्रों का निरीक्षक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। कंबाइंड एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी टेस्ट (कैटेट) के लिए सेंटर निर्धारित कर दिए गए हैं। प्रदेश में पहली बार सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कैंपस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मेरठ में पांच परीक्षा केंद्रों समेत यूपी में इस बार 24 केंद्रों पर मई माह में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस बार यूपी कैटेट आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा 16, 17 व18 मई को आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को अयोध्या स्थित कृषि विवि के प्रोफेसर डीआर नियोगी और डॉ. एसडी यादव ने मेरठ पहुंच कर मेरठ कृषि विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया के साथ मेरठ में बनाए गए परीक्षा केंद्रों शोभित विवि, दयावती मोदी एकेडमी, दॉ आर्यन और वेंक्टश्वरा इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। पहली बार कैटेट के लिए कृषि विवि में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। रजिस्ट्रार डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि अयोध्या कृषि विवि की टीम ने गांधी भवन का निरीक्षण किया, जहां पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं डॉ. बीपी ध्यानी, डॉ. प्रशांत मिश्र, हरीश चंद्र आदि ने परीक्षा को लेकर टीम के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

कंबाइंड एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी टेस्ट (कैटेट) के लिए प्रदेश में 24 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें मेरठ में 5, कानपुर में 9, अयोध्या में 4, बनारस में 2, लखनऊ में 1 व बांदा में दो सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा 16, 17 व 18 मई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed