फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दरोगा के बेटे को रोडवेज बस चालक ने कुचला मौत

दरोगा के बेटे को रोडवेज बस चालक ने कुचला मौत

Sat, 23 Mar 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
दरोगा के बेटे को रोडवेज बस चालक ने कुचला मौत
- पल्लवपुरम फेज एक के चौराहे पर हुआ हादसा, नहीं लगा रखा था हेलमेट
विज्ञापन

- युवक हाइडिल में बिलिंग ऑपरेटर के पद पर था तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम फेज एक के सामने बृहस्पतिवार रात रोडवेज बस ने बाइक सवार दरोगा के बेटे को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। वहीं युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
दरोगा रूप सिंह पवार परिवार सहित पल्लवपुरम फेज एक में रहते हैं। इस वह बागपत में तैनात हैं। उनके छोटे भाई मुरादाबाद में आईजी के पीआरओ है। दरोगा रूप सिंह का बेटा विकास उर्फ सोनू (32) परतापुर हाइडिल में बिलिंग ऑपरेटर है। वह बृहस्पतिवार रात बाइक में तेल डलवाने के लिए पास के पेट्रोल पंप पर जा रहा था। पल्लवपुरम फेज एक के चौराहे पर सामने से तेज गति से आई रोडवेज बस ने विकास को कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। विकास की मौत से घर में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

हेलमेट लगाता तो बच सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर बाइक सवार युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मारी। सिर सड़क में लगने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई। यदि युवक ने हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच जाती। हाईवे पर 20 दिन पहले भी सुबह सवेरे एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी, उसने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed