{"_id":"5c50b95ebdec22737c290c63","slug":"201548794206-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला शुगर मिल ने किया गन्ना क ा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला शुगर मिल ने किया गन्ना क ा भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान में अव्वल है दौराला चीनी मिल
- चालू सत्र में सात जनवरी तक का किया भुगतान
दौराला। किसानों के गन्ना भुगतान करने में दौराला शुगर मिल ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। गन्ना भुगतान करने में मिल ने फिर नए रिकॉर्ड कायम कर दिए है। दौराला शुगर मिल ने पेराई सत्र 2018-19 का एक जनवरी से सात जनवरी तक का गन्ना मूल्य भुगतान एडवाइज संबंधित गन्ना समितियों को भेज दी है।
दौराला गन्ना समिति सचिव आनंद प्रकाश दूबे ने बताया कि चीनी मिल से गन्ना भुगतान की एडवाइज प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही किसानों के खातों में गन्ना मूल्य भुगतान भेज दिया जाएगा। चीनी मिल द्वारा 28 जनवरी तक 91.35 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली गई है तथा लगभग 9.93 लाख बोरे चीनी का उत्पादन किया गया है। चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र का लगभग 231 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने कहा कि दौराला चीनी मिल भुगतान करने में प्रदेश में अव्वल चल रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पर्ची मिलने के बाद ही गन्ने की छिलाई करे तथा साफ-ताजा बिना अगोला रहित गन्ने की आपूर्ति करें। क्रय केंद्र के बिना समिति पर्ची के एडवांस गन्ना आपूर्ति न करे। एडवांस आपूर्ति किए गए गन्ने के भुगतान के लिए चीनी मिल जिम्मेदार नहीं होगी।