फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सडक हादसे में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

सडक हादसे में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Mon, 21 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
सडक हादसे में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
दौराला। दो दिन पूर्व मटौर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए युवक की शनिवार देर रात मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मटौर गांव निवासी 36 वर्षीय लखेंद्र चौहान दो दिन पहले अपनी बाइक पर सवार होकर घर से वलीदपुर जा रहा था। हाईवे स्थित उसके घेर के सामने एक वाहन ने पीछे से उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में लखेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। बीती देर रात लखेंद्र की मौत हो गई। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत की जानकारी लगते ही उसकी पत्नी दीपा, मां लक्ष्मी देवी सुध-बुध खो बैठीं। इतना ही नहीं उसके दस वर्षीय बेटे अंश का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार शाम लखेंद्र का शव पीएम के बाद गांव पहुंचा। यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, मृतक के चचेरे भाई गजेंद्र चौहान ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed