फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो विद्युत उपकेन्द्रों का विधायक ने किया लोकार्पण

दो विद्युत उपकेन्द्रों का विधायक ने किया लोकार्पण

Thu, 17 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
दो विद्युत उपकेन्द्रों का विधायक ने किया लोकार्पण
आठ करोड़ की लागत से बनाए गए दोनों विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। नगर पंचायत खिवाई और हर्रा में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक ने आईडीपीएस अंतर्गत दो विद्युत उपकेन्द्रों का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र के लोगों की हजारों उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी देेेकर लोगों से लाभ लेने का आह्वान किया।

कस्बा खिवाई और हर्रा में केन्द्र सरकार द्वारा आईडीपीएस अन्तर्गत 33 केवी विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कराया गया। जिसका बुधवार को क्षेत्रीय विधायक जितेन्द्र सिंह सतवाई ने फीता काटकर उद्घाटन किया। दोनों कस्बों में करीब चार-चार करोड़ की लागत से विद्युत उपकेन्द्र बनाए गए हैं। इनके माध्यम से क्षेत्र के कई गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अंतिम नागरिक तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। जिसके चलते आज गांवों में भी भरपूर बिजली मिल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए अपराधियों का शिकंजा कसा है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने ही चौबीस घंटे बिजली दी है। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कर्जमाफी योजना चलाकर मदद की है। इस दौरान ओमकार चौधरी, मुकेश शास्त्री, पंकज ठाकुर, निमेष शर्मा, गुलजार चेयरमैन, डॉ. राकेश, पवित्रा त्रिपाठी, संचित गर्ग, ठाकुर श्याम सिंह, माजिद चौहान, नीरज सिंह, संजीव मलिक, मांगेराम, रणवीर सिंह, कंवरपाल सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed