फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पॉलिथीन पर सख्त हुआ प्रशासन तो दिखने लगा असर

पॉलिथीन पर सख्त हुआ प्रशासन तो दिखने लगा असर

Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन पर सख्त हुआ प्रशासन तो दिखने लगा असर
पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी का दिख रहा असर
विज्ञापन

मेरठ। पॉलिथीन के खिलाफ शहर भर में छापेमारी की जा रही है। हालांकि अभी तक छह क्विंटल पॉलिथीन ही जब्त की गई हैं। 12 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को छापेमारी में लगाया हुआ है। ऐसे में छोटी दुकानों और ठेलों पर पॉलिथीन गायब होने लगी है।
डीएम ने दो स्तरीय कमेटी गठित की हुई है। जहां एक कमेटी में नगर निगम, प्रदूषण विभाग, डूडा, आवास विकास, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों को शामिल किया है। वहीं दूसरी कमेटी में एक एक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और नगर निगम सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल हैं। छापेमारी का असर शहर भर में दिखाई दे रहा है। छोटे दुकानदार, फल, सब्जी ठेले वालों के पास से पॉलिथीन गायब होती दिख रही है। जबकि बड़े कुछ दुकानदार 50 माइक्रोन से अधिक की पॉलिथीन में सामान दे रहे हैं। वहीं अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी ने बताया कि निगम के वाहन डिपो पर पॉलिथीन को जमा किया जाएगा। ताकि भविष्य में पॉलिथीन का रिकॉर्ड रखा जा सके।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल
अपर नगरायुक्त डॉ. नितिन मदान का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में है। अभियान में शामिल रहे सहायक वैज्ञानिक अरुण कुमार मिश्रा न तो पॉलिथीन बनाने वाली कंपनियों का उचित स्थान बताने को तैयार हैं और न ही कार्रवाई करने को। आरोप है कि सहायक वैज्ञानिक की कार्यप्रणाली संदिग्ध है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इनकी कार्यप्रणाली से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed