फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्याम बिहारी मिश्र

श्याम बिहारी मिश्र

Tue, 13 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
श्याम बिहारी मिश्र
व्यापारियों को सब्सिडी दे सरकार : श्याम बिहारी
विज्ञापन

उप्र व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जीएसटी पर केंद्र को कोसा
कहा, बिना संसाधन भारत को अमेरिका बनाना चाहते हैं मोदी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने जीएसटी, ईवे बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को अमेरिका बनाना चाहते हैं, लेकिन पहले अमेरिका जैसे संसाधन तो उपलब्ध कराएं। उन्होंने सरकार से व्यापारियों को सब्सिडी भी देने की मांग की।
मेट्रो प्लाजा स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारी पूरी तरह कंप्यूटर पर निर्भर हो गया है। जबकि 80 फीसदी व्यापारियों को कंप्यूटर नहीं आता। ऐसे में लाख रुपये खर्च कर कंप्यूटर खरीदे। दस हजार रुपये महीना का आपरेटर रखेगा तोे कमाएगा क्या। श्याम बिहारी मिश्र ने कहा कि जीएसटी में ढेरों खामियां थीं। व्यापारियों के हल्ले पर सरकार ने सुधार के लिए जीएसटी काउंसिल गठित की। लेकिन इसमें व्यापारी या उद्यमी को शामिल नहीं किया। प्रदेश सरकार के माध्यम अपनी समस्या काउंसिल में भेजने को कहा। प्रदेश में व्यापारी वर्ग से जुडे़ राजेश अग्रवाल हैं, जो उनकी समस्याओं पर कुछ गंभीर है। उनके माध्यम से ही उनका संगठन केंद्र पर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार से व्यापारियों को कंप्यूटर खरीदने के लिए 50 फीसदी सब्सिडी और आपरेटर का आधा खर्च उठाने की मांग की। उन्होेंने कहा कि उनका संगठन अराजनैतिक संगठन है, लेकिन जो पार्टी व्यापारी को तवज्जो देगी व्यापारी उसका साथ देगा। जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने बताया कि शहर में संगठन की 200 नई शाखाएं खोली जाएंगी। प्रत्येक में 50 से ज्यादा सदस्य होेंगे। इस मौके पर जिला मंत्री अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकुमार मदान, अतुल गुप्ता, अकरम गाजी, सुरेश कुमार, राजीव गुप्ता, अतीक अलवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed