फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दहेजहत्या में नामजद पति ने की आत्महत्या

दहेजहत्या में नामजद पति ने की आत्महत्या

Mon, 08 Jan 2018 02:18 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
दहेजहत्या में नामजद पति ने की आत्महत्या
गंगानगर (मेरठ)। दहेज हत्या में नामजद पति का शव रविवार सुबह मोबाइल टावर पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष इंचौली के अनुसार युवक ने अवसाद में आकर फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मामला इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव का है। पुलिस के अनुसार गांव नंगलाशेखू निवासी प्रकाश गिरि उर्फ चिंटू पुत्र सत्यपाल की शादी गांव खटकी परीक्षितगढ़ निवासी नेहा (23 वर्ष) से करीब चार साल पहले हुई थी। दोनों से ढाई साल की बेटी है। प्रकाश मोबाइल कंपनी के टावर पर कर्मचारी था। नेहा की विगत 30 दिसंबर को घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने नेहा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दावा किया था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे नेहा के परिजनों ने हंगामा करते हुए नेहा की हत्या करने का आरोप लगाया था। नेहा के पिता देवेंद्र की तहरीर पर पति प्रकाश, उसके भाई आकाश, आकाश की पत्नी आरती, सुदन गिरि, राजू व राजा के खिलाफ थाना इंचौली पर दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ था। थानाध्यक्ष पंकज शर्मा के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से प्रकाश परेशान चल रहा था। परिजनों का दावा है कि प्रकाश तब से अवसाद में चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह आत्महत्या का मामला है। प्रकाश ने खुद ही फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आठ दिन पहले हुई थी पत्नी की मौत, टावर पर लटका मिला पति का शव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed