{"_id":"5a2849754f1c1b79548c1f57","slug":"201512589685-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के लिए आज से खुलेगा शहर में कपड़ों का बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के लिए आज से खुलेगा शहर में कपड़ों का बैंक
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के लिए आज से खुलेगा शहर में कपड़ों का बैंक
मेरठ। कई माह तक पहले आह्वान कर गरीबों के लिए कपड़े इकट्ठा किए गए और अब उन्हें बांटा जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को आरजीपीजी कालेज के सामने सुनील कांप्लेक्स में क्लॉथ बैंक का शुभारंभ होगा। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार इसका उद्घाटन करेंगे।
कई माह पूर्व आयुक्त ने अपने कार्यालय में ही क्लॉथ बैंक बनवाया था। लकड़ी के तीन बड़े बॉक्स बनवाए थे। जिनमें एक में कपड़े और दूसरे में खिलौने लोग भेंट कर सकते थे। आयुक्त ने लोगों से आह्वान किया था कि वे अपने पुराने कपड़े और खिलौने यहां दें ताकि इन्हें इकट्ठा कर गरीब को दिया जा सके। बुक बैंक भी बनाया गया। लोगों ने तीनों बैंक में खूब कपड़े, खिलौने और पुस्तकें दीं। खिलौने और पुस्तकें तो आयुक्त अपने निरीक्षण के समय ही गांवों में बच्चों को बांट रहे हैं। लोगों ने यहां सबसे ज्यादा कपड़े दिए। इसके वितरण की अब विधिवत ढंग से शुरुआत की जा रही है। ‘मेरा शहर मेरी पहल’ संस्था ने इस मुहिम को और आगे ले जाने में महती भूमिका अदा की। संस्था कोऑर्डिनेटर अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को इन्हीं कपड़ों से खोले गए बैंक का आगाज होगा।
तरतीब से लगाए हैं कपड़े
यह बैंक एक शोरूम का लुक देगा जिसमें तरतीब से ही कपड़े लगाए गए हैं। मसलन, कुर्ते साइज के हिसाब से एक तरफ तो पैंट दूसरी तरफ। जिसे आवश्यकता है वह इसी हिसाब से यहां से निशुल्क कपड़े ले सकेगा। एक वैन भी शुरू की जा रही है तो शहर में विभिन्न स्थानों पर कपड़ों का वितरण करेगी।