{"_id":"5a10a1414f1c1b6f548bdfd7","slug":"201511039297-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल्स बनाकर दिया विषय का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल्स बनाकर दिया विषय का ज्ञान
Updated Sun, 19 Nov 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कनोहर लाल महिला डिग्री कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक प्रदर्शनी सार्थक का शुभारंभ हुआ। कनोहर लाल ट्रस्ट सोसाइटी के संस्थापक सेठ कनोहर लाल सिंघल के जन्मदिवस पर पथ प्रदर्शनी के आठवें संस्करण का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष इंजीनियर दिनेश सिंघल ने किया।
गृहविज्ञान विभाग द्वारा भोजन खराब नहीं, आदतें खराब हैं, में खानपान की गलत आदतों की जानकारी दी। फैशन से श्रेष्ठ परंपरागत परिधान थीम पर भारतीय परिधानों से अवगत कराया। कबाड़ से जुगाड़ में अनुपयोगी सामानों की सुंदर उपयोगिता को दिखाया। चित्रकला विभाग ने विजुअल ग्लोसरी को दिखाया। संगीत की छात्राओं ने संगीत से स्वरोजगार की जानकारी दी। हिंदी साहित्य में भारतीय पारंपरिक नाटकों को चित्रों से सजाया। अंग्रेजी साहित्य में जेम्स ऑफ इंग्लिश लिटरेचर में अंग्रेजी साहित्य के बदलाव को दर्शाया। मनोविज्ञान विभाग द्वारा विजडम स्ट्रीट एन एनसिंएट पाथ टू इंप्रूव मेंटल हेल्थ में स्वाध्याय, पुरुषार्थ, निष्काम, कर्म, संतोष व योग के प्रति जागरूक किया गया। वाणिज्य विभाग की छात्राओं ने हाउ टू केलकुलेट टैक्स लाइबिलिटी में डिमांड योर राइट्स अंडर कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 1986 को दर्शाया। बीएड विभाग की छात्राओं ने विभिन्न बोर्ड के सिलेबस का तुलनात्मक अध्ययन किया। कंप्यूटर विभाग की छात्राओं ने डिजिटल भारत व कैशलेस अर्थव्यवस्था की जानकारी दी। क्रीड़ा विभाग द्वारा भारत के शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों का परिचय दिया। समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं ने भारतीय समाज आधुनिकता की ओर भारतीय समाज में आधुनिक परिवर्तन, समाजशास्त्र के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्र व उसमें महिलाओं क ी भूमिका के बारे में बताया।