फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निकाय चुनाव में होगी आईटी सेल की खास भूमिका

निकाय चुनाव में होगी आईटी सेल की खास भूमिका

Sat, 28 Oct 2017 09:38 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में होगी आईटी सेल की खास भूमिका
मेरठ। भाजपा आईटी विभाग के पश्चिमी क्षेत्र के संयोजक हर्ष चतुर्वेदी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। ऐसे में आईटी सेल को सक्रिय हो जाना चाहिए। क्योंकि लोकसभा चुनाव 2014 के साथ ही लगातार तमाम चुनावों में आईटी सेल ने अपनी सक्रियता से पार्टी का प्रचार किया है, ऐसे में निकाय चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत में आईटी सेल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन

शनिवार को आईआईएमटी कॉलेज गंगानगर में आयोजित आईटी सेल की पश्चिमी क्षेत्र की कार्यशाला को संबोधित करते हुए हर्ष चतुर्वेदी ने कहा कि निकाय चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसलिए भाजपा के साइबर कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी बहुत ही गंभीरता और सक्रियता से निभानी है। बैठक में सहसंयोजक हिमांशु गोयल ने सोशल मीडिया पर किए जाने वाले प्रचार प्रसार के सही तरीके से संयोजकों को अवगत कराया। इस कार्यशाला में पश्चिमी क्षेत्र के सभी 19 जिलों के संयोजकों के साथ मेरठ महानगर के मंडल स्तर के संयोजक भी मौजूद रहे। कार्यशाला में प्रवीण अरोरा, नूपुर जौहरी, संजना रस्तोगी, शुभम गुप्ता, अमित तोमर, राज कौशिक, संतोष सैनी, पुष्पेंद्र शर्मा, सागर शर्मा, दिनेश सोनी, मुकेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed