{"_id":"59b84fec4f1c1b1b0e8b45d6","slug":"201505251308-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमल फिल्म दिखाकर किया बच्चो को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोमल फिल्म दिखाकर किया बच्चो को जागरूक
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोमल फिल्म दिखाकर छात्रों को किया जागरूक
मेरठ। भारत सरकार द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कोमल नाम की फिल्म सभी सीबीएसई विद्यालयों में दिखाने के निर्देश हुए हैं। इस दस मिनट के इस फिल्म को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की चाइल्डलाइन संस्था ने बनाया है। चाइल्ड लाइन मेरठ द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल में बच्चों को यह फिल्म दिखाई गई। इसके माध्यम से बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, शोषण एवं उनसे बचाव के विषय पर जागरूक किया गया। चाइल्ड लाइन की निदेशिका अनीता राणा ने बाल शोषण से कैसे बचा जाए के बारे में बताया। बच्चे मुसीबत के समय चाइल्ड लाइन 1098 पर फोन करके सहायता प्राप्त कर सकते है। आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. रीता गुप्ता, उपप्रधानाचार्य संतोष डोबाल ने चाइल्ड लाइन निदेशिका का आभार व्यक्त किया।