{"_id":"598782e54f1c1bb73a8b4651","slug":"201502053093-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू वार्ड देखकर हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू वार्ड देखकर हुए नाराज
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड का हाल बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक (जेडी) रमेश चंद्रा ने रविवार को जिला अस्पताल और मेडिकल अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्डों का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में न तो बेहतर साफ-सफाई दिखी और न ही वेंटिलेटर इंस्टॉल किए हुए थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिला अस्पताल के डॉ. आरके गुप्ता को हिदायत दी कि वार्ड को और बेहतर किया जाए। वेंटिलेटर इंस्टॉल करने की मेडिकल अस्पताल में जाकर ट्रेनिंग ली जाए और फिर इन्हें इंस्टॉल किया जाए।
इससे पहले वह सीएमओ डॉ. राजकुमार केसाथ मेडिकल अस्पताल पहुंचे। मेडिकल अस्पताल में स्वाइन फ्लू के दो वार्ड बनाए गए हैं, जो 31 बेड के हैं। इनमें नौ बेड में वेंटिलेटर इंस्टॉल किए हुए हैं। इन वार्डों को देखकर जेडी संतुष्ट नजर आए। इसकेबाद उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया और वहां के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग से मिले। इस दौरान उनकेसाथ मेडिकल के एसआईसी डॉ. अजीत चौधरी और चिकित्सा अधीक्षक सचिन कुमार भी रहे। ज्वाइंट डायरेक्टर ने निर्देशित किया है कि जो डॉक्टर स्वाइन फ्लू के मरीज का इलाज करें, उन्हें स्वाइन फ्लू की वैक्सीन जरूर दी जाए। लेकिन मेरठ में स्वास्थ्य विभाग के पास स्वाइन फ्लू की वैक्सीन नहीं है। उन्होंने सीएमओ से कहा कि स्वाइन फ्लू की वैक्सीन मेडिकल और जिला अस्पताल में मुहैया कराई जाए। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को वे इसके लिए इंडेंट (मांग पत्र) भेजेंगे। जेडी रमेश चंद्रा सुबह 11 बजे मेरठ आए थे। उन्होंने महापौर के यहां हुई बैठक में भी शिरकत की।
खास बात
जेडी ने निरीक्षण कर जताई नाराजगी, मेडिकल अस्पताल के वार्डों को देखकर संतुष्ट दिखे