फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, हुआ रुद्राभिषेक

शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, हुआ रुद्राभिषेक

Tue, 01 Aug 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, हुआ रुद्राभिषेक
सावन के चौथे सोमवार को बम बम भोले के उदघोष से गूंजे शिवालय
विज्ञापन


मेरठ। सावन के चौथे सोमवार को शहर के शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। जहां धूप दीप के साथ भगवान की आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिव के जयकारों से मंदिर गूंज उठे।
सोमवार को बाबा औघड़नाथ मंदिर, बिल्लवेश्वरनाथ मंदिर, झाड़खंड़ी शिव मंदिर, बाबा मनोहर नाथ, नागेश्वर नाथ मंदिर, शिव मंदिर, बाबा गोपेश्वरनाथ समेत शहर के सभी मंदिर में पूजा अर्चना की गई। बाबा औघड़नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीधर त्रिपाठी का कहना है कि सुबह चार बजे भगवान की आरती के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए। दिन निकलते ही भक्तों की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। भगवान का रुद्राभिषेक किया। पुजारी का कहना है कि सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने और रुद्राभिषेक करने का विशेष फल मिलता है।
विज्ञापन


शहर में लगे भंडारे
शहर में विभिन्न स्थानों पर भगवान भोलेनाथ के भंडारे लगाए गए। लोगों ने प्रेम भाव से प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा शुरू करने से पहले भक्तों ने बाबा भोलेनाथ को भोग लगाया। दिल्ली रोड पर नवीन मंडी गेट के बराबर में नागेश्वरनाथ मंदिर के बाहर भंडारा लगाया गया। भंडारे में सब्जी पूड़ी का प्रसाद बांटा गया। दिल्ली रोड पर कई स्थानों पर भंडारे लगाए गए। रेलवे रोड थाने की बराबर में मंदिर के बाहर भंडारा लगाया गया। बुढ़ाना गेट चौराहा पर भंडारे के चलते जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहारवीर मंदिर में भंडारा
भावनपुर क्षेत्र के छिलौरा स्थित जहारवीर बाबा के मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी ने खीर और दाल चावल से भोग लगाया। लोगों ने मंदिर में बाबा के दर्शन कर प्रसार ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed