{"_id":"596938884f1c1bc6258b45ae","slug":"201500067976-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की युवक की मौत
Updated Sat, 15 Jul 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर में शुक्रवार दोपहर रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर शव को जीआरपी ने मोर्चरी भेज दिया है।
इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार मरने वाले युवक की उम्र 28 से तीस साल के बीच मानी जा रही है। शव के पास से मिले बैग में कपड़े और मार्कशीट बरामद हुई। जबकि पर्स में 15 सौ रुपये और एक पासपोर्ट साइज फोटो मिला। यह मार्कशीट हाईस्कूल परीक्षा 2017 की है। जिस पर छात्र का नाम अभिषेक पुत्र राजवीर सिंह और उसकी माता का नाम राधा दर्ज है। मार्कशीट पर छात्र की जन्मतिथि 20 नवंबर 2002 अंकित है। जिस पर एसके इंटर कालेज गनोरा बुलंदशहर का पता लिखा है। मार्कशीट के अनुसार परीक्षार्थी ने संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में सेेकेंड डिवीजन में परीक्षा पास की। इंस्पेक्टर के अनुसार इस संबंध में बुलंदशहर पुलिस से संपर्क कर मार्कशीट के जरिये शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।