मेरठ। 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-261) का बुधवार से स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में शुरू हुआ। कैंप कमांडेंट कर्नल पंकज मग्गो एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज कुमार के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। शिविर में थल सैनिक कैंप में शामिल होने आए 200 कैडेट्स का पंजीकरण बायोमैट्रिक के माध्यम से किया गया। कर्नल पंकज मग्गो ने शिविर में दिए जाने वाले प्रशिक्षण के विषय में अवगत कराते हुए शिविर से होने वाले लाभ के विषय में समझाया। शिविर में कैंप एडजू टेंट मेजर माणिक चंद जैन, मेजर अवधेश कुमार, लेफ्टिनेंट संदीप कुमार, लेफ्टिनेंट शैफाली मलहोत्रा, शालिनी शर्मा, प्रत्यक्ष विनय, अभिषेक शर्मा, कमलेश राघव, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद