{"_id":"64862e96f28de152000a5d3c","slug":"20-thousand-cheated-from-a-young-man-on-the-pretext-of-part-time-job-meerut-news-c-14-1-mrt1051-246267-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पार्टटाइम नौकरी का झांसा देकर युवक से 20 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पार्टटाइम नौकरी का झांसा देकर युवक से 20 हजार ठगे
Mon, 12 Jun 2023 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पार्टटाइम नौकरी का झांसा देकर युवक से 20 हजार रुपये ठग लिए गए। कंकरखेड़ा के रहने वाले सुनील ने बताया कि पिछले माह उसने ऑनलाइन वेबसाइट पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें पार्टटाइम नौकरी के लिए लिखा था। सुनील ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि पार्टटाइम नौकरी के लिए कुछ प्रक्रिया पूरी है। वह पूरी करनी होगी। पीड़ित ने अपना खाता नंबर समेत अन्य जानकारी उन्हें वाट्सएप पर भेज दी।
इसके बाद मोबाइल पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराई गई। इसमें कुछ लोगों को जोड़ना होगा। पीड़ित ने अपने परिचितों को उसमें जोड़ दिया। इसके एवज में उसे दो हजार रुपये खाते में भेज दिए गए। पीड़ित का कहना है कि उनके पास फिर कॉल आई। इस बार 20 हजार रुपये जमा कराने की बात कही। पीड़ित ने रुपये जमा करा दिए। तभी से उस एप्लीकेशन पर कोई रिप्लाई नहीं मिल रहा। वह मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहा है। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है।