फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20% seats will increase, new courses will start

Meerut News: 20 फीसदी सीटें बढ़ेंगी, नए कोर्स शुरू होंगे

Wed, 18 Feb 2026 08:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 18 Feb 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
20% seats will increase, new courses will start
मोदीपुरम - कृषि विवि में एकेडमिक काउंसिल की बैठक में शामिल कुलपति व अन्य।
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को एकेडमिक काउंसिल की 96वीं बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में रखे गए सभी 26 प्रस्ताव पास कर दिए गए। विश्वविद्यालय में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया गया। कई नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
बैठक में छात्रों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़ाने पर कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूरी दी गई। जिससे प्रदेश के छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश मिल सकेगा। इस बार एमवीएससी वेटरनरी कॉलेज में एनिमल साइंस कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी एमटेक और पीएचडी में इनफॉर्मेटिक्स साइंस में प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन

बीटेक डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बीटेक इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की भी पाठ्यक्रम और डिग्री प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। कृषि विश्वविद्यालय में इस बार से बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स नेचुरल फार्मिंग एवं एमएससी ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर में भी प्रारंभ की जाएगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय में एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट की लगभग 50 सीट के साथ शिक्षा प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मैथमेटिक्स एवं डाटा साइंस में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम को भी प्रारंभ करने का अनुमोदन दिया गया। इसके अलावा एमएससी एनवायरमेंटल साइंस में भी प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई। बैठक में एमएससी बायोकेमेस्ट्री में भी शिक्षण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बीज प्रोडक्शन, बीकीपिंग, बायो एजेंट प्रोडक्शन, फिश एक्वेरियम फेब्रिकेशन एंड मैनेजमेंट नेचुरल फार्मिंग, मशरूम प्रोडक्शन, क्लाइमेट रेजिडेंट एग्रीकल्चर, रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर, टिशु कल्चर, बेसिक मॉलेक्युलर टेक्निक्स, के इनफॉर्मेटिक्स लैंडस्कैपिंग, गार्डनिंग प्रोडक्ट, कल्टीवेशन ऑफ फ्लावर क्रॉप्स हाइड्रोपोनिक्स, वेजिटेबल प्रोडक्शन, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट आदि विषयों पर वोकेशनल और सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने का अनुमोदन प्रदान किया गया।

कुलपति के मार्गदर्शन में अन्य कई वोकेशनल और सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश और भारत के लोगों को ट्रेंनिंग डे कार्ड स्टार्टअप तथा एंटरप्रेन्योर्सशिप में आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में कुलसचिव प्रो. रामजी सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed