फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 places raided regarding Halal products, noodles seized

UP: हलाल उत्पादों को लेकर ताबड़तोड़ छापामारी, नूडल्स के 16 पैकेट जब्त, नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा

Wed, 22 Nov 2023 08:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 22 Nov 2023 08:38 AM IST
सार

Meerut News : छापामारी के दौरान हलाल प्रमाणित नूडल्स के 16 पैकेट मिले। इन्हें जब्त कर नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया।

विज्ञापन
20 places raided regarding Halal products, noodles seized
फूड डिपार्टमेंट ने छापामारी की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थों के संबंध में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की छह टीमों ने शहर और देहात क्षेत्र में 20 स्थानों पर खाद्य पदार्थ बेचने वाले बड़े स्टोरों में छापामारी की। शास्त्रीनगर एच ब्लॉक में फ्रेंड्स बाजार में हलाल प्रमाणित नूडल्स के 16 पैकेट मिले। इन्हें जब्त कर नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और विक्रय पर (निर्यातक के लिए निर्यात के लिए उत्पादित खाद्य पदार्थ को छोड़कर) प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बाबत मेरठ में खाद्य अधिकारियों की छह टीमों (तीन तहसील स्तर पर और तीन नगर निगम क्षेत्र में) का गठन किया गया है, जो जगह-जगह हलाल प्रमाणित उत्पादों का निरीक्षण कर रही हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को सदर बाजार में दुबई स्टोर, जौली शॉपिंग सेंटर, लक्ष्मी किराना स्टोर, किला रोड पर दुर्गा जूस शॉप, फूला फल एवं जूस कॉर्नर, शानू फ्रूट्स प्रभातनगर और मिंट स्टोर गंगानगर में निरीक्षण किया गया। इनके अलावा रिलांयस स्मार्ट प्वाइंट मवाना रोड व गंगानगर, मंगल पांडे नगर में रिलायंस फ्रेश स्टोर और विशाल मेगा मार्ट, शास्त्रीनगर में फ्रेंड्स बाजार, सरधना में अरविंद व अग्रवाल किराना स्टोर और बालाजी कंफैक्शनरी आदि में निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि शास्त्रीनगर में फ्रेंड्स बाजार में नूडल्स के 16 पैकेट जब्त किए गए। अन्य स्थानों से कुछ नहीं मिला। निरीक्षण करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार, रीना शर्मा, पूनम कुमारी, जगवीर सिंह चौधरी, गुंजन शर्मा, सुमन पाल, सुनील कुमार, तन्मय अग्रहरि और मोहित कुमार आदि रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed