{"_id":"5e9f48578ebc3e909664f891","slug":"2-positive-connection-with-naveen-mandi-meerut-news-mrt4786801179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन मंडी में भी कोरोना का खतरा, दो संक्रमित का जुड़ रहा है मंडी से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन मंडी में भी कोरोना का खतरा, दो संक्रमित का जुड़ रहा है मंडी से कनेक्शन
Wed, 22 Apr 2020 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
सब्जी
मेरठ। सदर मंडी के बाद अब दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है। कोरोना पॉजिटिव आए साबुन गोदाम में रहने वाले भाजपा नेता के पिता भी तीन दिन पहले नवीन मंडी से सब्जी लेकर गए थे। वहीं रजबन कि संक्रमित महिला का पति रोजाना नवीन मंडी से सब्जी लेकर जाता था।
विज्ञापन
मंगलवार को सदर क्षेत्र के बाजार और सब्जी मंडी बंद रही। हालांकि देर रात तक नवीन मंडी को लेकर पुलिस प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया। रजबन में संक्रमित मिली गर्भवती महिला का पति सदर सब्जी मंडी में दुकान लगाता है।
विज्ञापन
वह रोज नवीन मंडी से सब्जी लेकर सदर मंडी जाता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि मंगलवार को पॉजिटिव आए भाजपा नेता के पिता तीन दिन पहले दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी से सब्जी लेकर गए थे।
विज्ञापन
एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव के नवीन मंडी से कनेक्शन को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई जाएगी। बुधवार से मंडी में सुबह चार बजे से पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगा दी है। सोशल डिस्टेंस के साथ-साथ लॉक डाउन पर भी पूरी तरह से अमल कराया जाएगा।