फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1990 migrant laborers, only 29 got work

1990 प्रवासी मजदूर, सिर्फ 29 को मिला काम

Thu, 21 May 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
1990 migrant laborers, only 29 got work
1990 प्रवासी मजदूर, सिर्फ 29 को मिला काम
विज्ञापन

मेरठ। प्रवासी श्रमिकों को उनके गांव में ही रोजी-रोटी के लिए काम दिलाने का सपना दिखाया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में आए 1990 प्रवासी श्रमिकों में से केवल 29 को काम मिला है। वहीं, अभी तक काम न मिलने के कारण लोकपाल के पास 300 शिकायतें पहुंच गई हैं।
मनरेगा कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सरकार की ओर से मेरठ मंडल में अंशु त्यागी को लोकपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने मजदूरों के हित को देखते हुए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। उनके नंबर 9027731803 पर मजदूर अपनी समस्या बता सकते हैं। वह उनकी समस्या का निस्तारण कर उनके गांव में ही मनरेगा के तहत कार्य दिलाने के लिए अधिकारियों से वार्ता करेंगी।
विज्ञापन

लोकपाल से की काम दिलाने की मांग
लोकपाल के पास पिछले एक सप्ताह में काम न मिलने की सैकड़ों शिकायत पहुंच गई हैं। मेरठ ब्लॉक के बहादरपुर गांव के लोगों ने सूची भेजकर काम दिलाने की मांग की है। इसमें अधिकतर श्रमिक नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा आदि इलाके से आए हैं। जो अब अपना कार्य गांव में ही करना चाहते हैं। ऐसे श्रमिकों के लिए ही केंद्र सरकार ने मनरेगा को अतिरिक्त बजट दिया है। जिससे श्रमिकों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आंकड़ा
321 - ग्राम पंचायतों में प्रवासी मजदूर पहुंच चुके हैं।
1990 - अभी तक प्रवासी मजदूर आ चुके हैं।
189 - ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य चल रहे हैं।
161 - ग्राम पंचायतों में अभी कार्य नहीं चल रहा है।
45 - प्रवासी मजदूरों के अभी तक जॉब कार्ड बने।
29 - प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के कार्य में नियोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed