फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1971 war, Pine division of Indian Army had created history, twenty soldiers of Meerut were martyred

1971 के युद्ध में पाइन डिवीजन ने रचा था इतिहास, इनके सामने पाकिस्तानी सेना का पड़ा था झुकना

Sun, 13 Dec 2020 05:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Dec 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
1971 war, Pine division of Indian Army had created history, twenty soldiers of Meerut were martyred
India Pakistan War
भारत-पकिस्तान युद्ध में सेना की पाइन डिवीजन-नाइन डिव ने जैसोर में दुश्मन को छठी का दूध याद दिलाया था। पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। इस युद्ध में मेरठ के भी 20 वीर शहीद हुए थे..
विज्ञापन


जैसोर की जीत का जश्न सेना की तरफ से 16 और 17 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। युद्ध के जांबाजों की याद में इंडिया गेट के वार मेमोरियल से 16 दिसंबर को मोदीनगर के एमएम कॉलेज में विजय मशाल आएगी। इसके बाद 17 दिसंबर को मेरठ छावनी में विजय दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर को सन 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण विजय दिवस मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत में पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगत सिंह अरोड़ा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद 17 दिसंबर को 93000 पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3900 भारतीय सैनिक हुए थे शहीद 
साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया और बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस युद्ध में लगभग 3900 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। 9851 के करीब बुरी तरह से घायल हो गए थे। युद्ध में सेना की नाइन डिवीजन की अहम भूमिका थी।

14 दिन तक चले युद्ध के बाद सेना की नाइन डिवीजन जैसोर पहुंची तो लड़ाई में भारतीय सेना हावी होती चली गई। पांच दिसंबर को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे कर दिए। यहीं की ताकत के बूते भारतीय सेना को जीत हासिल हुई। हर साल पाइन डिव में जीत के योद्धाओं के पराक्रम की कहानियां सुनाई जाती हैं। शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाते हैं। वीर नारियों को सम्मानित किया जाता है। 

भारत-पाक युद्ध 1971 में मेरठ के शहीद
ले. कर्नल प्रभात कुमार, कैप्टन मदन पाल, ले. वीके सहगल, ले. पुष्पेंद्र वेद, नायक सूबेदार मामचंद, हवलदार हरपाल सिंह, लांस नायक अलबेल सिंह, सिपाही रामपाल सिंह, सिपाही राजेंद्र सिंह, सिपाही महेंद्र सिंह, सिपाही सीताराम, सीमेन ओम प्रकाश, सिपाही हुसैन सिंह, सिपाही भोपाल सिंह, सिपाही जय प्रकाश, सिपाही सेवाराम, सिपाही राजबीर सिंह, सिपाही ओमपाल सिंह, पाल सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed