फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   194 wanted criminals have been arrested in the range so far this year.

Meerut News: रेंज में इस वर्ष अब तक 194 इनामी बदमाश किए गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
194 wanted criminals have been arrested in the range so far this year.
मेरठ में सबसे अधिक 77 शातिरों को पकड़कर भेजा गया जेल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रेंज के चार जिलों मेरठ, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर में वर्ष 2026 में अब तक 194 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मेरठ जिले में तीन 50 हजार के इनामी समेत कुल 77 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने यह जानकारी दी है।

डीआईजी का कहना है कि जोन के चारों जनपदों की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सक्रिय पुलिसिंग के माध्यम से इनामी और वांछित बदमाशों को पकड़ा जा रहा है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जनपद मेरठ में 77 इनामी अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। इनमें 50 हजार रुपये के तीन और 25 हजार रुपये के 71 इनामी शामिल हैं। बुलंदशहर में 76 इनामी पकड़े गए। इनमें 50 हजार रुपये के 11, 25 हजार रुपये के 25, 20 हजार रुपये के चार, 15 हजार रुपये के नौ और 10 हजार रुपये के 27 इनामी शामिल हैं। बागपत में कुल 26 इनामी गिरफ्तार किए गए। इनमें 50 हजार रुपये के तीन और 25 हजार रुपये के 23 इनामी शामिल हैं। हापुड़ जनपद में 15 इनामी पकड़े गए। इनमें 50 हजार रुपये के दो, 25 हजार रुपये का एक और 20 हजार रुपये के 12 इनामी हैं। डीआईजी ने लोगों से भी इनामी बदमाशों की सूचना देने की अपील की है। इसके अलावा पुलिस कप्तानों से वांछित इनामी बदमाशों की राशि बढ़वाने के निर्देश दिए हैं। अभियान की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed