फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अपहृत किशोरी के परिजनों ने थाना घेरा

अपहृत किशोरी के परिजनों ने थाना घेरा

Mon, 20 May 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
अपहृत किशोरी के परिजनों ने थाना घेरा
अपहृत किशोरी के परिजनों ने थाना घेरा
विज्ञापन

खरखौदा। शहर से सटी एक कॉलोनी से एक युवक ने करीब 18 दिन पहले किशोरी का अपहरण कर लिया था। हालांकि पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। जिसपर सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने रविवार को थाने का घेराव किया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

करीब 18 दिन पहले शहर से सटी एक कॉलोनी निवासी किशोरी दुकान से सामान खरीदने गई थी। पड़ोस का जावेद उर्फ टाइटल पुत्र शेरद्दीन उसका अपहरण कर ले गया था। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित पक्ष के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने रविवार को थाने पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 दिन बाद भी पुलिस किशोरी को बरामदगी नहीं कर सकी है। आरोप है कि घटना के अगले दिन पीड़ित पक्ष ने आरोपी के भाई पर शंका जाहिर की। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा बाद में छोड़ दिया। यहां से आरोपी का भाई सीधा पीड़ित के घर पहुंचा। उसने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पीड़ित पक्ष ने उसे मकान में बंद करके पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसे हिरासत में ले आई। अगले दिन पुलिस ने उसे बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। आरोप है कि शनिवार को आरोपी के एक दोस्त पर शक जताया। बताया कि उसने जावेद उर्फ टाइटल को किशोरी के अपहरण करने से पूर्व डेढ़ लाख रुपये एवं मोबाइल दिया था। पीड़ित पक्ष की सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी के दोस्त को हिरासत में ले लिया तथा पूछताछ की। उसने आरोपी की आर्थिक मदद करना स्वीकार किया। आरोप है कि पुलिस ने उसे भी रविवार को छोड़ दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपी पक्ष का बचाव कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि वे सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed