फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, लग रहा जाम

ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, लग रहा जाम

Mon, 20 May 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, लग रहा जाम
ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, लग रहा जाम
विज्ञापन

फोटो....
- शहर से हाईवे तक प्रतिदिन जाम से जूझ रही जनता
- ट्रैफिक पुलिस नहीं कर पा रही समस्या का समाधान
- सड़क किनारे अतिक्रमण भी बने जाम का कारण
- ट्रैफिक पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान थमा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर से लेकर हाईवे तक प्रतिदिन जाम से जनता जूझ रही है। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस कारगर उपाय नहीं कर पा रही है। शहर में जाम का मुख्य कारण बने अतिक्रमण और अवैध कट पर ही कार्रवाई न होने से स्थिति ज्यादा गंभीर हो रही है। बेगमपुल, हापुड़ अड्डा चौराहा, फुटबाल चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस तैनात होने के बाद भी अवैध ई रिक्शा और टेंपो खड़े होने से जाम लग रहा है। पुलिस सबकुछ जानते हुए भी अनजान बनी हुई है।
रविवार सुबह 10 बजे ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाम लगना शुरू हो गया। बाउंड्री रोड पर लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जीरो माइल चौराहे पर भी यह हाल रहा। बीच चौराहे पर अवैध तरीके से ई-रिक्शा और ऑटो खड़े होने से चौराहा जाम रहा। बेगमपुल चौराहे से सोतीगंज और भैसाली बस अड्डे तक जाम की समस्या रही। बस अड्डे के सामने रोडवेज बसों के चालक फिर मनमर्जी करने लगे हैं। के सरगंज से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक भीषण जाम लगा रहा। रेलवे रोड चौराहे से लेकर मेट्रो प्लाजा तक वाहन जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

शाम को फिर लगा जाम
मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर कट लगातार जाम का कारण बन रहे हैं। यहां अवैध तरीके से आ रहे दिन में भारी वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। ट्रक, कंटेनर टैंकर गलत साइड आकर मुड़ते हैं जिससे दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था बेपटरी हो रही है। शाम को परतापुर चौराहे पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस पहुंची और यातायात सुचारु कराया। रात में मोहिउद्दीनपुर में भी वाहन जाम में फंसे रहे। मोदीपुरम में एनएच-58 पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को लेकर यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। हाईवे पर सर्विस रोड पर ही दोनों तरफ का ट्रैफिक का आवागमन चल रहा है। पूर्व में कई बार यहां के व्यापारी और स्थानीय लोग पुलिस अफसरों से शिकायत कर चुके हैं कि यहां ट्रैफिक पुलिस की स्थायी ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान थमा
ट्रैफिक पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान थम गया। पुलिस अवैध ई रिक्शा, ऑटो और बसों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं मुख्य चौराहों पर अतिक्रमण और अवैध वाहनों से जाम लगा रहा। बेगमपुल चौराहा, जीरो माइल, हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया का पुल, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, और खैरनगर चौपले पर जाम की समस्या लगातार बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed