{"_id":"5ccb514dbdec22078c36df70","slug":"191556828493-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर के होटल से पकड़ा प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर के होटल से पकड़ा प्रेमी युगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के होटल से पकड़ा प्रेमी युगल
सरूरपुर। थाना रोहटा क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने मुजफ्फरनगर के एक होटल से बरामद किया है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के युवती को अपने साथ ले गए। जबकि पुलिस ने प्रेमी को थाने में ही बैठाया हुआ है।
थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व प्रेमी युगल फरार हो गया था। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रेमी युवक को मोबाइल की लोकेशन के आधार पर मुजफ्फरनगर के एक होटल से बरामद किया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। जानकारी पर परिजन भी थाने पहुंच गए। युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। परिजनों ने युवती को काफी समझाया। जिसके बाद युवक घर जाने के लिए तैयार हुई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के युवती को अपने साथ ले गए। वहीं पुलिस ने प्रेमी को थाने में ही हिरासत में ले लिया। वहीं थाना प्रभारी धनवीर सिंह के मुताबिक युवती के परिजन किसी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर रहे हैं। वह लिखित में कार्रवाई न करने की बात कह रहे हैं।