फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ललियाना में मकान को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

ललियाना में मकान को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

Mon, 29 Apr 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
ललियाना में मकान को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल
ललियाना में मकान को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल
विज्ञापन

बौंद्रा। ललियाना गांव में एक मकान पर शनिवार रात कुछ लोग कब्जा करने पहुंचे तो विवाद हो गया। इस पर दोनाें पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दो पक्षों से तीन महिलाएं घायल हो गईं। आरोप है कि पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर तक नहीं ली।
ललियाना गांव में करीब एक माह से चले आ रहे मकान पर मालिकाना हक को लेकर बसपा सांसद मुनकाद अली के रिश्तेदार अब्बास एवं शकील पक्ष का विवाद चला आ रहा है। बताया कि मकान का पंद्रह दिन पूर्व अब्बास अली ने बैनामा कराया। वहीं, शकील पक्ष उक्त मकान का करीब पचास साल पूर्व बैनामा अपने हक में बता रहा है। फिलहाल शकील पक्ष ही मकान में रह रहा है। शनिवार रात करीब दस बजे अब्बास पक्ष के दर्जनों लोग मकान पर कब्जा लेने पहुंचे तो विवाद हो गया। इस दौरान जमकर धारदार हथियार चले। इसमें शकील पक्ष से एक महिला व अब्बास पक्ष से दो महिला घायल हो गईं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्षों में संघर्ष होता रहा। हालांकि बाद में पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को लेकर थाने पहुंची। वहां से उपचार के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोपहर बाद अब्बास पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

अब्बास ने उस मकान का बैनामा किया है परंतु कब्जा नहीं ले पाया था। उधर, शकील पक्ष का उक्त मकान पर कब्जा बताया है। गांव के ही व्यक्ति से शकील पक्ष ने बैनामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पूर्व दी तहरीर
शकील पक्ष का कहना है कि चार दिन पूर्व एसडीएम मवाना व किठौर थाना प्रभारी को अब्बास द्वारा फर्जी बैनामा कर मकान छीनने की धमकी के संबंध में शिकायत दी थी। वहीं, दूसरे पक्ष के अब्बास अली ने बताया कि तीन दिन पूर्व एसएसपी को मकान पर कब्जा करने की शिकायत लिखित में दी थी।
देखती रही किठौर पुलिस
उक्त मकान पर कब्जे को लेकर पांच दिन से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसकी जानकारी एक पक्ष द्वारा पहले दी जा चुकी थी। समय रहते पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर कोई निर्णय लेती तो संघर्ष को टाला जा सकता था। हालांकि किठौर पुलिस मामले को हल्के में लेती रही।

किठौर कोतवाल पर धमकी देने का आरोप लगाया
शकील पक्ष की एक महिला का आरोप है कि शनिवार रात करीब नौ बजे मारपीट से पूर्व थाना प्रभारी द्वारा मकान खाली नहीं करने पर फोन पर परिवार के लोगों को दुष्कर्म के मामले मे जेल भेजने की धमकी दी थी। उसने तभी एसएसपी को अवगत करा दिया था। इसके कुछ देर पश्चात ही अब्बास पक्ष दर्जनों लोगों के साथ हथियारों के बल पर कब्जा करने पहुंचा था । उधर, अब्बास पक्ष का कहना है कि उन्होंने मकान का बैनामा कराया है। वहीं, सीओ किठौर आलोक सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
अब्बास मेरा रिश्तेदार है। मुझे घटना की जानकारी है। मैं अभी राजस्थान में हूं। सुबह मामले की जानकारी करुंगा।- मुनकाद अली, बसपा सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed