फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यूनिवर्सिटी शुरू नहीं हुई मूटा से निकल गई सूटा

यूनिवर्सिटी शुरू नहीं हुई मूटा से निकल गई सूटा

Fri, 15 Feb 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी शुरू नहीं हुई मूटा से निकल गई सूटा
मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी जिलों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------------------------
यूनिवर्सिटी शुरू नहीं, मूटा से निकल गई सूटा
- सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के शिक्षकों ने बनाई एसोसिएशन
- मूटा में सात सौ और सूटा में रहेंगे तीन सौ शिक्षक
मेरठ।
सहारनपुर यूनिवर्सिटी शुरू होने से पहले ही मूटा से मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के कॉलेजों के शिक्षक अलग हो गए हैं। इन्होंने सहारनपुर विवि शिक्षक संघ (सूटा) बनाने की घोषणा कर दी है। 18 फरवरी को सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज में कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण रखा गया है।
26 फरवरी 2017 को चुनाव में जीते मूटा के अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने कई माह पहले स्वास्थ्य कारणों के चलते त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद महामंत्री जय कुमार सरोहा ने कार्यकारिणी बैठक बुलाई थी। इसमें गिन्नी देवी गर्ल्स कॉलेज की डॉ. निवेदिता मलिक को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया था। दूसरा गुट डॉ. निवेदिता के अध्यक्ष बनने का विरोध कर रहा था। इस मामले में फुपुक्टा ने भी डॉ. निवेदिता मलिक को अध्यक्ष घोषित कर दिया था। शिक्षक राजनीति में मोड़ तब आया जब बिना चुनाव के एक ओर मूटा सामने आ गई। इसमें मेरठ कॉलेज के शिक्षक डॉ. संतराम अग्रवाल अध्यक्ष के रूप में सामने आए। सीसीएसयू में अब दो शिक्षक संगठन हैं। वहीं, अब सहारनपुर में यूनिवर्सिटी बनने की घोषणा के बाद मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के शिक्षकों ने नई कार्यकारिणी सहारनपुर विवि शिक्षक संघ बना ली है। शपथ ग्रहण में भाजपा के सांसद, मंत्री और विधायक बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। इस संबंध में जेवी जैन कॉलेज शिक्षक के अध्यक्ष और महामंत्री की तरफ से शपथ ग्रहण के संबंध में निमंत्रण पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन


300 शिक्षक हैं सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में
सहारनपुर यूनिवर्सिटी बनने से तीन जिलों मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली के 11 एडेड कॉलेज अलग हो जाएंगे। इन कॉलेजों में तीन सौ के करीब शिक्षक हैं। सीसीएसयू में कॉलेजों की संख्या अब 39 हो जाएगी। एडेड के अलावा 190 से ज्यादा सेल्फ फाइनेंस कॉलेज और 70 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं सहारनपुर यूनिवर्सिटी से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed