Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बांग्लादेश-पाकिस्तान के उलमा निपटाएंगे विवाद

बांग्लादेश-पाकिस्तान के उलमा निपटाएंगे विवाद

Tue, 22 Jan 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश-पाकिस्तान के उलमा निपटाएंगे विवाद
तब्लीगी जमात का विवाद निपटाएंगे बांग्लादेश पाकिस्तान के उलमा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। तब्लीगी जमात के मरकज को लेकर चल रहे विवाद की गूंज दूसरे मुल्कों तक पहुंच गई है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रमुख उलमा विवाद का निपटारा कराने के लिए 23 जनवरी को भारत पहुंचेंगे। ये दारुल उलूम देवबंद और दिल्ली में जमात के मरकज में पहुंचकर उलमा से वार्ता करेंगे।
दो गुटों में बंटे हजरत निजामुद्दीन में स्थित तब्लीगी जमात के मरकज और इसके अमीर मौलाना साद कांधलवी को लेकर चल रहे विवाद को लेकर कुछ दिन पहले दारुल उलूम कराची में उलमा की बैठक हुई थी। इस मामले में दारुल उलूम के सख्त रुख को देखते हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश के उलमा ने भारत आकर विवाद को समाप्त कराने का मन बना लिया है। 23 जनवरी को दोनों मुल्कों के उलमा भारत पहुंचेंगे। विदेशी उलमा के भारत आने की पुष्टि दारुल उलूम के एक पदाधिकारी ने की है। खुफिया विभाग के सूत्रों ने भी बांग्लादेश से आने वाले उलमा के दल की पुष्टि की है। जो 23 जनवरी को भारत पहुंचेगा, जबकि पाकिस्तान से आने वाले दल के बारे में उनका कहना है कि जानकारी मिली है कि एक या दो दिन में यह दल भी भारत पहुंच सकता है।
विज्ञापन

18 मार्च 2014 को तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना जुबैर के इंतकाल के बाद मौलाना साद ने बिना मैनेजमेंट की अनुमति खुद को जमात का अमीर घोषित कर दिया था। इसको लेकर पूरे देश के अंदर जमात के दो गुट बने हुए हैं। इसको बढ़ावा उस समय मिला जब मौलाना साद कांधलवी पर आरोप लगे कि वह इज्तिमा में दीन इस्लाम की गलत व्याख्या कर रहे हैं। पिछले दिनों दारुल उलूम ने एक अन्य बयान जारी कर तब्लीगी जमात के दोनों गुटों से किसी भी प्रकार का ताल्लुक होने से इंकार करते हुए संस्था के भीतर जमात की गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed