{"_id":"5c311f8fbdec22572b7ea41f","slug":"191546723215-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला मिल बाजार में धुं-धु कर जले विद्युत तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला मिल बाजार में धुं-धु कर जले विद्युत तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला शुगर मिल कर्मचारियों की मदद से आग पर पाया काबू
दौराला मिल बाजार में विद्युत आपूर्ति ठप रही
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। कस्बा स्थित मिल बाजार में शनिवार दोपहर एक ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट के चलते तारों में आग लग गई। इससे व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने इसकी जानकारी विद्युत निगम कर्मचारियों को देकर आपूर्र्ति बंद कराई। इसके बावजूद तारों में आग लगती रही। पुलिस ने दौराला मिल कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया।
दौराला मिल बाजार स्थित गेट के समीप व्यापारियों को विद्युत सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगा है। ट्रांसफार्मर में शनिवार दोपहर फाल्ट हुआ। इसके बाद बाजार में विद्युत तारों में जबरदस्त आग लग गई। इससे व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभासद राकेश गुप्ता ने मामले की सूचना दौराला विद्युत स्टेशन पर जेई श्रीनिवास को दी। इस पर विद्युत निगम ने बिजली सप्लाई बंद कर दी। दौराला पुलिस ने शुगर मिल अधिकारियों से मिल की फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। इस पर मिल कर्मचारियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। देर शाम विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विद्युत लाइन की मरम्मत की। इसके बाद फिर शार्ट सर्किट हो गया। जिसके चलतेे देर रात तक दौराला मिल बाजार में विद्युत आपूर्ति ठप रही। वहीं, कर्मचारी विद्युत लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे।